{"_id":"5905e3b54f1c1bcd3a4412e9","slug":"religious-and-cultural-heritage-is-cafes","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर संजोए है कफारा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर संजोए है कफारा’
अमर उजाला ब्यूरो/ धौरहरा
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांसद
- फोटो : अमर उजाला
सांसद रेखा वर्मा ने लीलानाथ बाबा के दर्शन किए
कफारा के प्राचीन श्रीलीलानाथ मंदिर के बैसाखी मेले में रविवार को सांसद रेखा वर्मा पहुंचीं और भगवान लीलानाथ के दर्शन किए। सांसद ने मंदिर की ऐतिहासिक धरोहर संजोए रखने के लिए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया। कहा सरकार से मंदिर के उत्थान के लिए मदद दिलाएंगी ।
कफारा के प्रसिद्ध लीलानाथ परिसर में लगने वाले सेतुवाही मेले के पांचवें दिन सांसद रेखा वर्मा ने श्री लीलानाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया तथा श्री लीलानाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष राशीश अवस्थी के आवास पर अपने संबोधन में कहा कि जब उन्हें इस मेले के इतिहास के बारे में लोगों ने बताया तो वह अपने को यहां आने से नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा कि सरकार से मंदिर और मेला उत्थान के लिए हर संभव मदद दिलाएंगी।
इस अवसर पर श्री लीलानाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी राशीश अवस्थी, अशोक निगम, नरेंद्र वर्मा, शिवदयाल जायसवाल, संतोष शुक्ला, हरीश अवस्थी, प्रेमनारायण भार्गव, उमाप्रसाद अवस्थी, केशवराम मौर्या समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।