फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   religion

कोरोना के खात्मे के लिए मांगी दुआ

Sat, 17 Apr 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
religion
लखीमपुर की कचहरी मस्जिद में रमजान के पहले जुमे की नमाज में देश-दुनिया की सलामती और कोरोना के खात्? - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी/ खीरी टाउन। पवित्र माह रमजान में पड़ने वाला पहला जुमा नमाजियों ने बहुत ही अकीदत के साथ नमाज अदा कर मनाया। हालांकि कोरोना गाइडलाइन की वजह से मस्जिदों में नमाजियों की संख्या कम रही। नमाज के बाद सभी ने कोरोना के खात्म की दुआ मांगी।
विज्ञापन

रमजान में रोजे रख कर इबादत करने का सिलसिला जारी है। जुमे को लोगों ने तीसरा रोजा रख कर शाम को सूरज अस्त होने के बाद मगरिब की नमाज के समय रोजा इफ्तार कर कुरान की तिलावत की।
विज्ञापन

झंडा पीर की मस्जिद के पेश इमाम कारी अख्तर रजा ने इबादतों रहमतों ओर मगफिरत वाले माह रमजान के बारे में बताया कि रोजे का मकसद है कि, हम खुद पर नियंत्रण रखने की क्षमता को पहचाने, रोजा हमें बुराइयों से दूर रहना सिखाता है, गरीब-भूखों का दर्द महसूस कराता है, ताकि आपके दिल में इनकी फिक्र बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के बाद पूरी दुनिया मे फैली कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए कस्बे की सभी मस्जिदों में दुआ की गई।
अमीरनगर। रमजान के पहले जुमे पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। लोगों ने सामाजिक दूरी के पालन के साथ जुमे की नमाज अदा की। कस्बे की औलिया मस्जिद के इमाम हाफिज आरिफ रजा ने देश की अमन-चैन और लोगों को कोरोना से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगी।

--
फलों के दाम चढ़े
बाजार में महंगाई अपने पांव पसारे हुए है यहां करीब 20 तरह के खजूर मौजूद हैं, जिसकी कीमत दो सौ से लेकर 18 सौ रुपये प्रति किलो तक है। जो सेब पहले 80 रुपये में था वह 150 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि, केला 70 रुपये दर्जन है। जो कुछ दिन पहले तक 30 से 40 रुपये दर्जन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed