{"_id":"5e1f62e78ebc3e4af340933e","slug":"religion-lakhimpur-news-bly3920363113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना कर बांटा खिचड़ी का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना कर बांटा खिचड़ी का प्रसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। स्नान दान एवं अक्षय पुण्य की मकर संक्रांति बुधवार को जिले भर में श्रद्धा से मनाई गई। लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर पूजन आदि किया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया।
श्रद्धालुओं ने मां संकटा देवी के दर्शन कर पूजन किया और उसके बाद गरीबों में खिचड़ी का दान किया। विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर पर हवन पूजन के बाद खिचड़ी बांटी गई। नसीरुद्दीन मौजी भवन, नौरंगाबाद चौराहे पर भी खिचड़ी खिलाई गई। भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने मोहल्ला मिश्राना स्थित संस्कृत विद्यालय के छात्रों को कंबल देकर खिचड़ी सहभोज कराया। इस दौरान संघ के जिला प्रचारक अभिषेक, डॉ. इरा श्रीवास्तव, डॉ. सतीश कौशल बाजपेई, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. आरके जयसवाल, सीओ सिटी विजय आनंद आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। जगह-जगह खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। निघासन, संपूर्णानगर और स्टेशन रोड पर टेंट लगाकर खिचड़ी बांटी गई।
नेपाल सीमा से सटे थारू गांव में मकर सक्रांति को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
गोला गोकर्णनाथ। आर्य समाज मंदिर में यज्ञ के उपरांत खिचड़ी सहभोज हुआ। आर्य समाज के प्रधान पतिराखनलाल वर्मा और पदाधिकारियों ने लोगों को खिचड़ी खिलाई। मथुरा नगर देवी स्थान पर समस्या समाधान परिवार के संचालक रजनीश गुप्ता ने कंबल बांटे। इस मौके पर अशोक गुप्ता, सौरभ सिंह परमार, जुनैद अहमद इराकी मौजूद रहे। संसारपुर में सुबह श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान दिया। इस दौरान तमाम श्रद्धालु ढाई घाट पर गंगा स्नान के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मोहम्मदी। भारत विकास परिषद के महामंत्री आनंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष कामद रस्तोगी के प्रयासों से टीपीआरएस विद्यालय में कंबल बांटे गए। इस दौरान महामंत्री आनंद गुप्ता, देव रंजन मिश्रा, कन्हैया लाल शास्त्री, उमेश श्रीवास्तव, श्रीकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
मां जानकी रसोई पर खिचड़ी सहभोज हुआ। पूर्व पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा, साक्षी मेहरोत्रा व पूर्व सभासद राम सिंह राठौर , सभासद उर्मिला देवी, व्यवस्थापक समाजसेवी शिवम राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं छोटी देवी स्थान मंदिर पर आयोजित खिचड़ी सहभोज में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
मैलानी। राम जानकी मंदिर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद गोयल, हरि प्रकाश मिश्रा, सदस्य भूपेेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
निघासन। प्राचीन दुर्गा मंदिर में खिचड़ी सहभोज के साथ गरीब लोगों को कंबल बांटे।
इस दौरान समाजसेवी श्रीप्रकाश शुक्ला, पुष्कर, पूर्णिमा, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
ओयल। श्री नारायण मंदिर परिसर में पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत विनोद कुमार लाला ने खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया।
तिकुनिया। समाजसेवी विशाल चंद्र शाह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जितेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने गोदावरी में लगाई डुबकी
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल में पहाड़ी और थारू समुदाय के लोगों ने उल्लासपूर्वक मकर संक्रांति यानि माघी पर्व मनाया।
बुधवार सुबह से ही लोगों ने पोखर ताल में स्नान कर पूजा अर्चना की। उधर, गोदावरी धाम पर 12 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोदावरी नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की और दान आदि देकर पुण्य कमाया।