फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Released Gazette , 172 New Village The seal on the panchayats

गजट जारी, 172 नई ग्राम पंचायतों पर लगी मुहर

Tue, 24 Mar 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 24 Mar 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
नई ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन के नतीजे जानने को बेकरार लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। शासन ने नई ग्राम पंचायतों के संबंध में गजट जारी कर दिया है, जिसमें जिले की 172 नवसृजित ग्राम पंचायतों की मान्यता पर राज्यपाल की मुहर लग गई है। अब जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 995 से बढ़कर 1167 हो गई है। लिहाजा इस वर्ष अक्तूबर में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां और तेज होंगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर पंचायत राज विभाग ने 15 ब्लाकों में 174 नई ग्राम पंचायतों के गठन का प्रस्ताव किया था। बाद में आपत्तियों के निस्तारण में दो ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। इसके बाद नए सिरे से 172 ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। करीब तीन माह के लंबे इंतजार के बाद निदेशालय ने पंचायज राज विभाग को गजट की प्रतियां भेजी हैं। इसमें पुरानी ग्राम पंचायतों के साथ ही नई ग्राम पंचायतों का विवरण शामिल किया गया है। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार के मुताबिक बांकेगंज ब्लाक में छह, बेहजम में 15, बिजुआ में नौ, धौरहरा में 10, ईसानगर में 11, कुंभी में 12, लखीमपुर में नौ, मितौली में 10, मोहम्मदी में 24, नकहा में 11, निघासन में छह, पलिया में 16, पसगवां में 14, फूलबेहड़ में 13, रमियाबेहड़ में छह नई ग्राम पंचायतें सृजित की गई हैं। जल्द ही गजट को ब्लाक मुख्यालयों पर चस्पा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed