{"_id":"d6f4e1a1c7973984fde7b3d6469bc42f","slug":"raw-alcohol-sales-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन
ममरी
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कीखेड़ा गांव में वर्षों से पनप रहे कच्ची शराब के धंधे को रोकने के लिए वहां के तमाम ग्रामीणों/महिलाओं ने हैदराबाद थाने में एसओ को नामजद तहरीर देकर हंगामा किया। कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
कच्ची शराब के विरोध में थाने में हंगामा कर रही ग्राम तुर्कीखेड़ा की महिलाओं में शकुंतला देवी, लौंगश्री, सुनीता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, लड़ैती देवी, अनीता देवी, आशावती, गुड्डन देवी, सत्येंद्र वर्मा, कमलेश वर्मा, टोड़ीलाल, सोमवारीलाल, रामकुमार आदि का कहना था कि उनके गांव में कुछ लोग बीते तीन चार साल से कच्ची शराब का धंधा कर रहे हैं जिससे गांव में आए दिन चोरी, लड़ाई की वारदातें हो रही हैं। इसका कुप्रभाव सभ्य घराने के बच्चों पर पड़ रहा है। गांव में शराब पीने वालों का तांता लगा है। उनका कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग उनका कुछ बिगाड़ नहीं पा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि गांव में कच्ची शराब का धंधा बंद न किया गया तो तमाम ग्रामीण और महिलाएं डीएम और एसपी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।