{"_id":"5eb0429d8ebc3e906a21913f","slug":"rashan-in-khiri-lakhimpur-news-bly404798467","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने चावल के साथ बटेगा निशुल्क चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महीने चावल के साथ बटेगा निशुल्क चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सरकारी कोटे की दुकानों पर इस महीने निशुल्क बांटे जाने वाले चावल के साथ ही प्रत्येक कार्डधारक को एक-एक किलोग्राम निशुल्क चना दिया जाएगा। नैफेड ने चने की डिलीवरी एसएफसी के ब्लॉक गोदामों में पहुंचा दी है। हालांकि पहले दाल बांटे जाने की चर्चा थी, लेकिन अब दाल नहीं मिलेगी।
लॉकडाउन के दौरान गरीब और आमजन की मुश्किलों को कम करने के लिए सरकार ने अप्रैल से तीन माह तक सभी कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट निशुल्क चावल बांटने का फैसला किया था, जिसके तहत अब दूसरी बार 15 मई से निशुल्क चावल बांटा जाना है। सरकार ने पिछले महीने ही निशुल्क दाल बांटे जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन दाल का आवंटन नहीं मिल पाया है। सूत्रों की माने तो दाल का आवंटन पश्चिमी जनपदों को करने में ही खत्म हो गया। लिहाजा सरकार ने शेष जनपदों में चना बांटने के निर्देश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 15 मई से चावल के साथ एक किलोग्राम प्रति राशन कार्ड चना बांटा जाएगा। ब्लॉक गोदामों से चने का वितरण कोटेदारों को किया जा रहा है।