{"_id":"5ee7bac78ebc3e42e21a9bbe","slug":"rape-in-quarantine-centre-lakhimpur-news-bly4094050166","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन केंद्र में तीन स्वयंसेवकों ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन केंद्र में तीन स्वयंसेवकों ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के लमकी चूहा नगर पालिका के क्वारंटीन में तीन स्वयंसेवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसमें पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। जिससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
कैलाली जिला पुलिस के प्रवक्ता प्रतीक बिष्ट ने बताया कि जिले की लमकी चूहा नगर पालिका के वार्ड एक में शहीद स्मृति माध्यमिक विद्यालय के क्वारंटीन में बीते बारह दिन पूर्व भारतीय महानगर से गई एक महिला क्वारंटीन है। शनिवार की रात 31 वर्षीय महिला के साथ वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी किशोर परियार, स्वयंसेवक लक्ष्मण परियार व सर्जन विक आदि ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला की तरफ से दुष्कर्म की तहरीर दी गई। जिस पर लमकी थाना पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर सोमवार को कार्रवाई की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने महेंद्र राजमार्ग जाम कर दिया। जिससे सड़क पर दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई। देर शाम तक पुलिस मार्ग खुलवाने का प्रयास कर रही थी।