फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rangoli decorated with lamps in the Deep Yagya program

दीप यज्ञ कार्यक्रम में दीपों से सजाई रंगोली

Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rangoli decorated with lamps in the Deep Yagya program
अजय शांति डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने बनाई दीपों की रंगोली।
अजय शांति डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अजय शांति डिग्री कॉलेज में युग सृजन दीपयज्ञ कार्यक्रम में छात्राओं ने दीपों की रंगोली सजाई। इस दौरान मानव की सद्बुद्धि के लिए गायत्री मंत्र की आहुति दीं।
गायत्री शक्तिपीठ की ओर से हुए कार्यक्रम में दीपयज्ञ के माध्यम से मानव में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण को लेकर गायत्री परिवार के उद्देश्य के बारे में लोगों का जानकारी दी गई। छात्राओं ने दीपों के माध्यम से कलात्मक रंगोली सजाकर मानव कल्याण के साथ सबके लिए सद्बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करते हुए गायत्री मंत्र की आहुतियां दीं।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने युवाओं को साधना से जुड़ने का आवाहन करते हुए गायत्री मंत्र लेखन अभियान के बारे में बताया। गायत्री मंत्र लेखन के महत्व से प्रेरित युवाओं ने मंत्र लेखन पुस्तिकाएं लेकर नियमित लेखन का संकल्प लिया। संचालन जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद, संतराम निषाद, सुगंधा शुक्ला, केसर शुक्ला, कुलदीप वर्मा की टोली ने किया। कॉलेज प्रबंधक अजय पाल सिंह, प्राचार्य निशी सिंह, उमेश पाल सिंह, उदयभान सिंह, विनय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, निर्मला सिंह, नीता चौहान, रिंकी सिंह, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed