{"_id":"6aca7cda1840bfcfaa0d403e","slug":"ramlila-starts-today-but-the-ground-is-not-ready-yet-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187206-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज से रामलीला, लेकिन मैदान अब तक तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज से रामलीला, लेकिन मैदान अब तक तैयार नहीं
Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोला में श्री रामलीला मैदान खाली कराने पहुंची पुलिस व राजस्व टीम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर की प्राचीन श्रीरामलीला शनिवार से शुरू होनी है, लेकिन मेला मैदान अब तक तैयार नहीं हो सका है। मैदान में कीचड़ भरा है और दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाई हैं। इससे आयोजन समिति के सामने व्यवस्था दुरुस्त करने की चुनौती है। आयोजन शुरू होने को लेकर असमंजस बना हुआ है।
श्रीरामलीला आयोजन समिति के महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि मैदान खाली नहीं होने से साफ-सफाई कराने में भी दिक्कत हो रही है। व्यवस्था ठीक कराने के लिए एसडीएम को पत्र दिया गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आयोजन को लेकर समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा।
हालांकि, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रणंजय सिंह, राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र, लेखपाल अनिल त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह देर शाम मेला मैदान पहुंचे। अधिकारियों ने कुछ दुकानें हटवाईं।