लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को भगवान राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघन का जन्म, नारद मोह सहित हिरण्यकश्यप का वध की लीलाओं का कलाकारों ने मंचन किया। कोरोना के चलते रामलीला इस बार मेला मैदान मेें न होकर मथुरा भवन की चहारदीवारी तक सीमित है। कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करने और लोगों से कराने के लिए मथुरा भवन के दरवाजे शहरवासियों के लिए बंद है।
रविवार शाम करीब पांच बजे मथुरा भवन में रामलीला मंचन शुरू हुआ। कोरोना के कारण आयोजन समिति इसका प्रसारण फेसबुक और व्हाट्स एप पर कर रही है। रामलीला मंचन में ऋषि मुनियों के आशीर्वाद से राजा दशरथ को भगवान राम, लक्ष्मण,भरत एवं शत्रुघ्न के रूप में चार पुत्रों की प्राप्ति होते ही अयोध्यावासियों में खुशी की लहर छा गई। इसके बाद कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। इसके बाद कलाकारों ने हिरण्याकश्यप वध का मनमोहक मंचन किया गया। संवाद