फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rama broke the bow of Siva

राम ने तोड़ा शिव धनुष

Fri, 16 Oct 2015 10:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rama broke the bow of Siva
शहर की ऐतिहासिक रामलीला में चौथे दिन धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचते हैं और सीता के स्वयंवर में हिस्सा लेते हैं। शिव धनुष को तमाम राजा महाराजा और योद्धा उठाने का प्रयास करते हैं लेकिन उसे हिला तक नहीं पाते। अंत में गुरु विश्वामित्र की अनुमति से राम धनुष को उठा लेते हैं और जैसे ही वह प्रत्यंचा चढ़ाते हैं धनुष टूट जाता है। इस लीला को देख दर्शक भगवान राम के जयकारे करने लगे।
विज्ञापन

शिव धनुष के टूटने से नाराज परशुराम वहां आ जाते हैं। उनके नाराजगी जाहिर करने पर लक्ष्मण और परशुराम के बीच लंबा संवाद होता है। सीता राम के गले में जयमाल डालती हैं तो देवता फूलों की बरसात करते हैं। पूरा वातावरण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठता है। इससे पहले अपने तीन अनुजों के साथ राम के गुरुकुल में विद्या ग्रहण करने और ऋषि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण के वन जाने, ताड़का वध और पुष्प वाटिका की लीलाओं का मंचन किया गया। शनिवार को भगवान राम की बारात निकलेगी और रात में राम और सीता के विवाह का मंचन किया जाएगा। भगवान राम की बारात निकालने और शहर में जगह-जगह पर स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। शहर की सड़कों के दोनों ओर रोशनी की व्यवस्था की गई है और जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed