फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram 's entire life Model Code of Conduct

श्रीराम का संपूर्ण जीवन आदर्श आचार संहिता

Wed, 28 Oct 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ram 's entire life Model Code of Conduct
रामलीला मेले में नगर पालिका के सौजन्य से चल रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में दूसरे दिन रामायण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या से आए बालयोगी 1008 कृष्णानंद महाराज ने कहा कि भगवान राम एक आदर्श पुत्र, आदर्श शिष्य, आदर्श पति और आदर्श राजा थे इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा गया। उनका संपूर्ण जीवन ही एक आदर्श आचार संहिता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार एक नाट्यशाला है। स्ववश केवल भगवान है जीव परवश है। जिनका जीवन कथा से जुड़ा है उनकी व्यथा मिट गई। समाज के लिए किया गया कार्य ही समाज में सम्मानित होता है। राक्षसों के विनाश के लिए विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को मांग कर ले गए अर्थात राष्ट्र कार्य करने के कारण ही वह महर्षि कहलाए। उन्होंने कहा कि सिद्धांतवादी व्यक्ति ही पूजित होता है सुविधावादी नहीं। यहां मेलाध्यक्ष संदीप सिंह ने रामायण संगोष्ठी में आए मानस मर्मज्ञों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय पांडेय, डॉ. ओंकार नारायण, दुबे, राज किशोर पांडेय प्रहरी, आचार्य संजय मिश्र, बृजेश पांडेय, राज कुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed