{"_id":"5f283fea8ebc3e28f4717738","slug":"rakhi-festival-lakhimpur-news-bly4150356134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की दीर्घायु के लिए बहनों ने आयुष्मान योग में बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की दीर्घायु के लिए बहनों ने आयुष्मान योग में बांधी राखी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को जिले भर में मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को टीका कर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर दीर्घायु की प्रार्थना की। कोरोना काल में पहली बार रक्षाबंधन के दिन इस तरह की भीड़ सड़कों से लेकर वाहन और बाजार में देखने को मिली। सोमवार को भी राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जो बहनें कल तक मिठाई व राखी नहीं ले पाई थीं उन्होंने सोमवार को भाइयों के लिए खरीदारी की।
रक्षाबंधन पर भाई बहन का प्यार कोरोना के खौफ पर भारी पड़ा। भाइयों को रक्षासूत्र बांधने के लिए सुबह से ही सड़कों पर बहनों की भीड़ दिखने लगी। कोरोना संक्रमण में भी बहनें घरों से निकल पड़ी। रास्ते में जो भी साधन मिला उसी से मायके के लिए निकल पड़ी। ऐसे में रोडवेज बसों से लेकर डग्गामार वाहनों में पूरे दिन भीड़ का आना जाना लगा रहा।
गोला गोकर्णनाथ भाई बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर बच्चे बेहद खुश दिखे। बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया तो वहीं भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
ममरी कस्बा एवं क्षेत्र में बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली तिलक लगाकर राखी बांधी। भाईयों ने पैर छूकर उपहार दिए। त्योहार पर घरों में पकवान बने।
संसारपुर बहनों ने उत्साह के साथ भाइयों को राखी बांधकर राखी पर्व मनाया। दो दिन की बंदी के बाद त्योहार के दिन बाजार खुलने से कस्बे में भीड़-भाड़ अधिक रही।
अमीरनगर कस्बा सहित हरीनगर, कुंभी, परसपुर, उमरिया, बस्तौली, मगदापुर, सिसोकन, हकीमपुर, ककरहा, तिलकपुर आदि गांवों में बहनों ने रक्षाबंधन पर्व मनाकर भाइयों को राखी बांधी।
रोशननगर रक्षाबंधन पर भाइयों लिए राखी और मिठाई खरीदने के लिए दुकानों पर बहनों की भीड़ रही।
बिझौली राखी बंधवाने और बांधने के लिए बहनों से लेकर भाईयों के आने जाने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। दूर दराज रहने वाले भाई राखी बंधवाने के लिए एक दिन पहले ही बहनो के घर आ गए। सुबह के नौ बजते ही क्षेत्र के गांवों में राखी बांधने का क्रम शुरू हो गया।
मैलानी रक्षा बंधन के मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। बदले में भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। त्योहार के मौके पर यहां सुबह से ही मिठाइयों की दुुकानें सज गईं। दोपहर तक खूब मिठाइयों की बिक्री हुई।
निघासन राखी पर्व पर कोरोना संक्रमण का असर नहीं दिखा। बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों को दरकिनार कर लोग बाजार में खरीददारी करते रहे। वहीं कस्बे की कई दुकानों पर सैनिटाइजर तक की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस भी सामाजिक दूरी का पालन कराने में नाकाम रही।
पलियाकलां रक्षाबंधन त्यौहार के दिन सुबह से ही बाजार गुलजार रहा। राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। बहनों ने भाईयों को राखी बांधी। कोरोना संक्रमण काल में बाजार में काफी भीड़ रही।
मझगईं कस्बा क्षेत्र के गांव नौगवां, बल्लीपुर, त्रिलोकपुर, कोठिया, बेला आदि गांवों में परंपरागत तरीके से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
संपूर्णानगर राखी का पर्व मनाकर बहनों ने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया।
भीखमपुर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं भाइयों ने रक्षा सूत्र के धर्म का पालन करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही कई जगह राखी और मिठाई की दुकानें दिन भर सजी रहीं। त्योहार के चलते दुकानों पर भीड़ लगी रही, जहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा। भाई बहन अपने वाहनों, बसों से भी रिश्तेदारी में जाते दिखे।
जाति धर्म से बढ़कर है भाई बहन का प्यार
गोला गोकर्णनाथ सोमवार को नगर में रक्षाबंधन पर्व हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल देेखने को मिली। मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी आमिर अंसारी हर साल की तरह इस बार भी हिंदू बहन पिंकी के घर राखी बंधवाने पहुंचे। पिंकी ने उन्हें राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। आमिर अंसारी बताते हैं कि भाई बहन का प्यार जाति धर्म से बढ़कर है, जिसका इतिहास साक्षी है। रानी कर्मावती ने सम्राट हुमायूं को राखी भेजी थी। इस पर हुमायूं ने उनकी रक्षा कर अपन वचन पूरा किया। उन्होंने कहा कि जो इतिहास नहीं जानते हैँ वही रिश्तो को जाति धर्म में तोलते हैं। उधर सपा के नगर अध्यक्ष एवं ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्ष वारिस अली अंसारी को मधु भार्गव ने राखी बांधकर त्योहार मनाया। वारिस अली का कहना है कि यूं तो कहने को राखी रेशम की डोर होती है, लेकिन यह भाई बहन के मजबूत रिश्ते की निशानी है।