फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raised demand for implementation of Advocate Protection Act

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठाई मांग

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for implementation of Advocate Protection Act
अदालत - फोटो : file
लखीमपुर खीरी। शाहजहांपुर में वकील की दिन-दहाड़े कोर्ट परिसर में हुई हत्या के बाद से यहां भी वकीलों में रोष है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बार कौंसिल संघ के आह्वान पर सभा हुई। जिसमें वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई गई। साथ ही मृतक वकील भूपेंद्र सिंह के परिजनों को 50 लाख आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इस सभा को लेकर समस्त वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसपी को भी दिया है। सभा में वकील हरीशंकर शुक्ला, सौरभ दीक्षित, विजय कुमार राज, विष्णु गोपाल सक्सेना, अजय कुमार पांडेय, इसहाक, अरविंद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
मोहम्मदी। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष छोटे लाल शर्मा की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में शाहजहांपुर कोर्ट में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। बुधवार को वकील कार्य से विरत रहे। इस दौरान महामंत्री मानस त्रिवेदी, रवि शुक्ला, विवेक कुमार शुक्ला, इंदु शेखर मिश्रा, मनोज दीक्षित,धीरेश सिंह सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वकीलों के दूसरे संगठन बार एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। संवाद
विज्ञापन

मृतक आश्रितों को 50 लाख देने की मांग
मितौली (खीरी)। शाहजहांपुर के अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर तहसील अधिवक्ता संघ ने एक ज्ञापन
एसडीएम मितौली को सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि शाहजहांपुर में मारे गए अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह के परिजन को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, पूर्व महामंत्री पंकज बाजपेई, वेद प्रकाश पांडे, प्रभाकांत शुक्ला, संघ के संयुक्त मंत्री गणेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed