फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain with strong winds Weather mood changed

तेज हवाओं के साथ वर्षा से बदला मौसम का मूड

Tue, 11 Aug 2015 07:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong winds Weather mood changed
पिछले 15 दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा से राहत मिली है। रात भर गर्मी और उमस रहने के बाद सुबह आसमान में घने काले बादल घिर आए। करीब साढ़े सात बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई जो करीब 11 बजे तक जारी रही। तेज हवा के साथ बरसात होने के कारण कई पेड़ों की डालें टूट कर गिर गईं। बरसात से तापमान में गिरावट आई और कुछ देर के लिए मौसम सुहावना हो गया लेकिन बाद में कड़ी धूप निकलने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे तेज हवाओं के साथ वर्षा होने से मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन कई पेड़ों की डालें टूट गईं और ग्रामीण क्षेत्रों में छप्पर उड़ गए। सुबह वर्षा होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हीरालाल धर्मशाला चौराहा, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत परिसर, विलोबी हाल, जिला अस्पताल परिसर आदि जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के कारण बिजली लाइन पर पेड़ों की डालें गिरने से तार टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। यह बरसात जिले के तकरीबन सभी क्षेत्रों में हुई है। गोला, बांकेगंज, मैलानी, निघासन, धौरहरा, जंगबहादुरगंज, नकहा, बिजुआ, शारदानगर, फूलबेहड़ आदि जगहों से भारी बारिश होने की सूचना मिली है। सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक वर्षा होने के कारण बच्चों को अपने स्कूल और लोगों को काम पर जाने में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को तेज हवा के साथ हुई वर्षा ने राहत दी।
पलियाकलां। सुबह तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा ने जिंदगी की रफ्तार को रोक दिया है। बारिश दोपहर तक हुई। इससे जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं तमाम दुश्वारियां भी हुईं। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा तो मजदूर मजदूरी पर नहीं जा पाए। शहर की मालगोदाम रोड, मेला गेट के पास, मेला रोड, मछली मंडी रोड पर जलभराव हो गया जो घंटो तक रहा। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने कई स्थानों पर फसलों को गिरा दिया। बारिश के दौरान मंडी समिति में एक बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल रहा।
मझगईं। सुबह तेज हवाओं के साथ जमकर हुई वर्षा से किसान सुरजीत सिंह, दयाल सिंह, लाडी, धर्मपाल चौधरी आदि की कई एकड़ फसल गिर कर खेतों में ही बिछ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed