फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain with strong gale in the city looted Tbai

तेज आंधी के साथ बरसात ने शहर में मचाई तबाही

Sat, 11 Jul 2015 11:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong gale in the city looted Tbai
तेज आंधी के साथ शुक्रवार देर शाम हुई मूसलाधार बरसात ने शहर में जमकर कहर ढाया। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए। इनकी चपेट में आकर बिजली के तार टूट गए और खोखे क्षतिग्रस्त हो गए। कई घरों में पुरानी दीवारें ध्वस्त हो गईं। लखीमपुर-सीतापुर रोड पर ओयल नहर के पास विशाल पेड़ गिर जाने से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रात में हुई बरसात के बाद शहर को सुबह तक भीषण जलभराव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहने के बाद शाम को अचानक आसमान में बादल घिर आए। देर शाम तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई तो करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद रात भर रुक-रुक कर बरसात जारी रही। सुबह बादल तो छाए रहे लेकिन बरसात दोपहर बाद हुई।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बरसात होने से बेसिक शिक्षा कार्यालय के सामने लगा नीम का एक पुराना पेड़ जड़ से उखड़ गया। यह पेड़ एक बिजली पोल पर गिरा, इससे बिजली का पोल और तार टूट गए। यही नहीं पेड़ के नीचे रखे लकड़ी के कई खोखे ध्वस्त हो गए। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। शहर में कई जगह पुरानी दीवारें गिर गई तो ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह छप्पर और टिन शेड आदि उड़ कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर-सीतापुर रोड पर ओयल के पास आम का एक विशाल पेड़ रास्ते पर गिर गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। काफी मशक्कत के बाद डालें काट कर रास्ता साफ किया गया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। आंधी पानी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था कई घंटे बाद बहाल हो सकी।

बेहजम कस्बे में हुआ भीषण जलभराव
बेहजम। कस्बे में पानी के निकास का इंतजाम न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जबरदस्त जलभराव हो गया है। इससे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़  रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जो नालियां बनीं है वह सफाई के अभाव मे चोक पड़ी हैं। इससे घरों के साथ दुकानों में कई फुट पानी भर गया है। कस्बे के लोग कई बार नाला निर्माण की मांग प्रशासन व क्षेत्रीय सासंद रेखा वर्मा से कर चुके हैं लेकिन कस्बे की समस्या जस की तस है लोगों को घरों का पानी बालटियों से उलचना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ से शिकायत ऱ्की है कि कस्बे में सफाईकर्मी नहीं आते इससे कस्बे की नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed