{"_id":"68b5d90143f75c878b0c4bb1","slug":"rain-could-not-stop-the-enthusiasm-of-ganpati-devotees-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-154632-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश नहीं रोक सकी गणपति के भक्तों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश नहीं रोक सकी गणपति के भक्तों का उत्साह
Mon, 01 Sep 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज में श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन को ले जाते भक्त। संवाद।
बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव-राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित 12वें गणेशोत्सव का गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ सोमवार को मूर्ति का विसर्जन किया गया।
पूजा पंडाल के सिंहासन में विराजमान भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन अर्चन के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली पर मूर्ति को लेकर श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली।
कमेटी के लोगों ने श्रद्धालु महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा शुरू की। इस बीच हो रही मूसलाधार बारिश भी गणेश भक्तों का उत्साह नहीं रोक सकी। बारिश के पानी में भक्त नाचते-गाते और खूब झूमते रहे। श्रद्धालु गणपत बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते रहे। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने मंगलगीतों का गायन किया। इसके बाद बड़ी नहर के तट पर प्रतिमा विसर्जित की गई।
श्यामलाल अग्रवाल विवेक सिंह, ईश्वर अग्रवाल, राजेंद्र-नीरू अग्रवाल,मोहित-सुमन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राहुल माहेश्वरी, गोविंद अग्रवाल आदि रहे।