फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railways canceled up to 20 trains on Mailani-Nanpara route.

Lakhimpur Kheri News: रेलवे ने मैलानी-नानपारा रूट की ट्रेनें 20 तक कीं निरस्त

Tue, 23 Jul 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Railways canceled up to 20 trains on Mailani-Nanpara route.

विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने मैलानी-नानपारा रूट की ट्रेनें 20 अगस्त तक निरस्त कर दी हैं। इससे क्षेत्र वासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
शारदा नदी में बाढ़ आने से मैलानी-नानपारा रूट के भीरा व पलिया स्टेशन के बीच अतरिया क्रासिंग के पास करीब 70 मीटर रेलवे ट्रैक सामग्री बह गई थी। अभी बारिश का मौसम को देखते हुए रेलवे ने साइट पर काम शुरू नहीं कराया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मैलानी-नानपारा के बीच चलने वाली दो जोड़ी और मैलानी-बिछिया के बीच चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन 20 अगस्त तक निरस्त रहेगा।


वहीं, रेलवे ने पीलीभीत-भोजीपुरा रेलखंड के शाही-पीलीभीत के बीच रेस्टोरेशन का काम रविवार को पूरा कर लिया। बारिश और बाढ़ से पीलीभीत-शाही के बीच कटान से पीलीभीत-बरेली के बीच रेलों का आवागमन बाधित हो गया था। रविवार दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर ट्रैक को संचालन के लिए दुरुस्त घोषित कर एक इंजन को ट्रैक से पास किया। इसके बाद रात 9 बजकर 10 मिनट पर पहली ट्रेन चलाई गई। सोमवार से इस रूट की ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed