{"_id":"1b8af3fa1c501afb75993cb6f8d76217","slug":"railway-warehouse-remained-in-lakhimpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेलवे मालगोदाम लखीमपुर में ही बने’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रेलवे मालगोदाम लखीमपुर में ही बने’
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 09 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग-पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन के दौरान मालगोदाम लखीमपुर के बजाय गोला या मैलानी में बनाने के निर्णय पर आदर्श व्यापार मंडल ने गहरा रोष जताया है। आदर्श व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसा होने से लखीमपुर को आमान परिवर्तन का लाभ नहीं मिल पाएगा और यहां का व्यापार भी प्रभावित होगा। आदर्श व्यापार मंडल ने इस बाबत एक ज्ञापन रेलमंत्री को भेजकर लखीमपुर में ही मालगोदाम बनाने की मांग की है।
आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का बहुत पुराना स्टेशन है। छोटी लाइन के चलते मौजूदा समय में मालगोदाम का संचालन बंद हो गया है। अब रेलवे ने निर्णय किया है कि लखीमपुर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम को गोला या मैलानी स्थानांतरित किया जाए। इस निर्णय से लखीमपुर के लाखों नागरिकों पर महंगाई की मार पड़ेगी। व्यापारियों पर अनावश्यक परिवहन का खर्च बढ़ेगा। इसका असर आम जनता पर भी पड़ना निश्चित है।
पेट्रोलियम डीलर और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल ने कहा कि यहां मालगोदाम बनने से आमान परिवर्तन के बाद प्रतिदिन कम से कम तीन सौ ट्रकों की लोडिंग और अनलोडिंग होगी। इससे यहां का व्यापार बढ़ेगा। जबकि अन्यत्र मालगोदाम बनने से लखीमपुर शहर के व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। महेश पुरी ने मांग की कि रेलवे को खीरी टाउन से देवकली स्टेशन के बीच में जहां भी पर्याप्त जगह उपलब्ध है वहां मालगोदाम बनाया जाए ताकि परिवहन खर्च में बचत हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में विरोध की रणनीति के तहत रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को मेल से ज्ञापन भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी सांसदों, राज्यसभा सदस्यों और रेलमंत्री को भी ज्ञापन दिए जाएंगे। अपनी मांगों के पक्ष में लखीमपुर नगर में धरना प्रदर्शन कर आम जनता को इसके दुष्प्रभाव के चलते जागरूक किया जाएगा। कहा कि मालगोदाम को दूसरी जगह ले जाने के विरोध में जरूरत पड़ी तो बाजार बंदी और आमरण अनशन किया जाएगा।
इस मौके पर रमाकांत गुप्ता, इंद्र पाल सिंह राना, राजेश बरनवाल, राजीव कुमार गुप्ता, बैजनाथ जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, सुशील गुप्ता और कमल किशोर बरनवाल मौजूद रहे।