{"_id":"30b518baab2642b1d5ef22e820100658","slug":"railway-track-sai-mavashi-hataygi-rpf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक से मवेशी हटाएगी आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक से मवेशी हटाएगी आरपीएफ
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग-मैलानी रूट पर कोहरे में ट्रेन हादसों को रोकने के लिए
विज्ञापन
आरपीएफ ने कार्ययोजना तैयार की है। आरपीएफ की उपसेनानायक एस सिद्दीकी ने
मंगलवार को लखीमपुर चौकी और मैलानी स्थित कोतवाली का निरीक्षण कर
दिशा-निर्देश जारी किया। लोगों को जागरूक करने के लिए आरपीएफ की ओर से
पंफलेट बंटवाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उपसेनानायक ने आरपीएफ चौकी पर तैनात सिपाहियों के कार्यों और ट्रेनों की सुरक्षा आदि को लेकर समीक्षा की। चौकी इंचार्र्ज केआर रावत ने बताया कि रेलवे ट्रैक को सुरक्षित रखने के लिए आरपीएफ ट्रैक, रेलवे स्टेशन, रेलवे परिसर पर घूम रहे मवेशियों को भी हटाएगी। ताकि किसी तरह का हादसा न हो सके। मवेशियों के पकड़े जाने पर उनके स्वामियों के विरुद्ध रेल अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एक वर्ष का कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा, गोला चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।