{"_id":"5ff0b13e8ebc3e3c4073df97","slug":"railway-lakhimpur-news-bly4323330156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐशबाग मैलानी रूट: गोमती एक्सप्रेस की अनुमति मिली, छह से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐशबाग मैलानी रूट: गोमती एक्सप्रेस की अनुमति मिली, छह से होगा संचालन
विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। ऐशबाग मैलानी रूट पर छह जनवरी से एक बार फिर ट्रेन की छुकछुक सुनाई देगी। रेलवे बोर्ड ने गोमती एक्सप्रेस के संचालन को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को मंजूूरी दे दी है। हालांकि डीआरएम कार्यालय से एक पैसेंजर और एक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर को प्रस्ताव भेजा गया था। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार गोमती एक्सप्रेस छह जनवरी को गोरखपुर से चलकर सात जनवरी की लखीमपुर सुबह 10:35 मिनट पर पहुंचेगी। फिलहाल ट्रेन का संचालन 31 जनवरी तक होगा, इसके बाद आगे ट्रेन चलेगी या नहीं आदेश बाद में जारी होगा।
मीटर गेज के बॉडगेज में परिवर्तित होने के बाद 28 अगस्त 2019 से ऐशबाग से मैलानी के बीच दो ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, जिसमें ऐशबाग से मैलानी के बीच एक पैसेंजर और दूसरी गोमती एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से मैलानी के लिए चलनी शुरू हुई। मगर, कोरोना संक्रमण के कारण छह माह बाद ही रेलवे बोर्ड ने 22 मार्च 2020 को ट्रेन संचालन पर पाबंदी लगा दी। तब से लेकर अब तक ट्रेन संचालन बंद है। शनिवार को रेलवे की ओर से जारी आदेश के बाद गोमती एक्सप्रेस छह जनवरी से पुन: गोरखपुर और मैलानी के बीच दौड़ने लगेगी।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से पिछले दिनों रेलवे बोर्ड को ट्रेन संचालन शुरू करने का प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी गई थी। इस पर अमल करते हुए रेलवे बोर्ड ने गोमती एक्सप्रेस चलाने की अनुमति दी है, जिस पर पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर ने समय सारिणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
समय सारिणी
गोरखपुर से मैलानी
गोरखपुर- रात 10:20
गोंडा- सुबह 03:30
बाराबंकी-05:13
लखनऊ - 07:00
ऐशबाग- 07:36
लखनऊ सिटी-07:47
सीतापुर-09:37
हरगांव-10:08
लखीमपुर-10:35
गोला-11:23
मैलानी-12:15
.
मैलानी से गोरखपुर
मैलानी-शाम 05:30
गोला-06:02
लखीमपुर- 06:46
हरगांव-07:10
सीतापुर-07:42
लखनऊ सिटी- 09:26
ऐशबाग-09:38
लखनऊ-09:55
बाराबंकी-11:51
गोंडा-01:10
गोरखपुर- सुबह 06:45
.
समय भी बदला
रेलवे ने गोमती एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। इसके समय में भी बदलाव हुआ है। ब्रॉडगेज होने पर गोरखपुर से मैैलानी जाते समय यह ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर दिन में 11:20 पर आती थी, लेकिन अब 40 मिनट पहले 10:35 पर आएगी। उधर, मैलानी से गोरखपुर जाते समय गोमती एक्सप्रेस 06:20 पर लखीमपुर स्टेशन आती थी। मगर, अब 26 मिनट की देरी से 06:46 पर आएगी।
.
मैलानी और गोरखपुर से एक साथ चलेगी गोमती एक्सप्रेस
छह जनवरी को मैलानी और गोरखपुर से गोमती एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक साथ चलेगी। इसके लिए मैलानी में पांच जनवरी की शाम या फिर छह जनवरी की सुबह तक रैक आ जाएगी। छह जनवरी को गोरखपुर से चलकर गोमती एक्सप्रेस सात जनवरी की सुबह लखीमपुर आएगी, बाद में मैलानी तक जाएगी। वहीं मैलानी से भी ट्रेन छह जनवरी को ही गोरखपुर के लिए रवाना होगी और वहां सुुबह सात जनवरी को पहुंचेगी।
-
रेलवे बोर्ड ने सात ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी है, जिसमें गोरखपुर मैलानी के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस भी शामिल है। गोरखपुर से ट्रेन का संचालन छह जनवरी को होगा, सात जनवरी ट्रेन लखीमपुर पहुंचेगी। इस संबंध में समय सारिणी जारी कर दी गई। फिलहाल ट्रेन का संचालन 31 जनवरी तक होगा, इसके बाद आगे ट्रेन चलेगी या नहीं बाद में आदेश जारी होगा।
- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे मुख्यालय गोरखपुर