{"_id":"5e1a10138ebc3e87b96e325a","slug":"railway-lakhimpur-news-bly3915590166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी में ब्राडगेज एआरटी शेड का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी में ब्राडगेज एआरटी शेड का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बाद मैलानी में रहेगी 14 टन की क्रेन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद यहां ब्राडगेज एआरटी दुर्घटना सहायता ट्रेन के लिए शेड बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां मीटरगेज की एआरटी दुर्घटना सहायता ट्रेन और क्रेन पहले से मौजूद है।
रेलवे ने श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने खाली पड़ी अपनी भूमि पर शेड का निर्माण शुरू करा दिया है। यह भूमि फिलहाल तालाब के रूप में है। लिहाजा अभी इसे मिट्टी से पटवाकर समतलीकरण का काम चल रहा है। जेई बीपी सिंह ने बताया कि एनई रेलवे के लखनऊ मंडल में अभी सिर्फ गोरखपुर में 14 टन की क्रेन उपलब्ध है। गोरखपुर के बाद मैलानी में 14 टन की क्रेन की व्यवस्था रहेगी।
शेड निर्माण में लगेगा वक्त
मैलानी। शेड निर्माण का काम करा रहे सुपरवाइजर ने बताया कि तालाब होने की वजह से भूमि में मिट्टी का काफी पटाव होना है। इसके बाद उसे रोलर से प्रेस किया जाएगा। फिर निर्माण का काम शुरू होगा। लिहाजा इसके बनकर तैयार होने में थोड़ा समय लग सकता है।