{"_id":"5db494fe8ebc3e0173478dc0","slug":"railway-lakhimpur-news-bly38179684","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट विंडो तक जाने का नहीं दिखा रास्ता तो भड़कीं डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट विंडो तक जाने का नहीं दिखा रास्ता तो भड़कीं डीआरएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज- मैलानी। रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने शनिवार को गोला मैलानी रेलखंड का निरीक्षण कर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। बांकेगंज प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं में कमियां मिलने पर डीआरएम भड़क गई। उन्होंने आरवीएनएल अधिकारियों को फटकार लगाकर एक सप्ताह में इन्हें दूर करने के निर्देश दिए। मैलानी का निरीक्षण सिर्फ खानपूर्ति तक सीमित रहा।
स्पेशल ट्रेन से सीआरएस शनिवार सुबह 08.55 मिनट पर लखीमपुर से रवाना होकर 10 बजे गोला पहुंचे। 15 मिनट तक गोला स्टेशन पर रूकने के बाद मोटर ट्राली से बांकेगंज रवाना हुए। गोला से ट्रैक का निरीक्षण करते हुए करीब डेढ बजे बांकेगंज स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म पर न तो शौचालय में पानी की व्यवस्था मिली और न ही दिव्यांगजन के आने जाने के लिए रैंप। वहीं टिकट विंडो तक जाने के लिए बाहर से रास्ता न होना देख डीआरएम नाराज हो गई। आरवीएनएल के अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि टिकट लेने के लिए यात्री पहले स्टेशन आए और फिर उसके बाद विंडो पर जाकर टिकट ले। इस तरह तो टीटीई उस पर पेनाल्टी कर देगें। इस पर जिम्मेदार बगले झाकते नजर आए। रेलवे ट्रैक, सिग्नल अर्थ किट, क्रासिंग प्वांइट आदि में भी खामियां मिली। डीआरएम ने अधिकारियों को इन्हें दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। व्यापारी एवं किसानों ने डीआरएम को ज्ञापन देकर रेलवे की कच्ची सड़क का निर्माण, प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए रेलट्रैक के बीच रास्ता एवं फुट ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की गई।
बांकेगंज स्टेशन पर कई कमियां मिलीं हैं। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। रही बात ट्रेनों के चलने की तो सीआरएस की जांच रिर्पोट के बाद ही ट्रेन संचालन की तिथि निर्धारित होगी।
विज्ञापन
विजय लक्ष्मी कौशिक,
डीआरएम,लखनऊ