{"_id":"602eb1798ebc3ee8ec794fed","slug":"rail-went-before-farmers-arrived-lakhimpur-news-bly437672659","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के पहुंचने से पहले चली गई रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के पहुंचने से पहले चली गई रेल
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को रेल रोको आंदोलन दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रस्तावित था। दोपहर को किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह जब तक अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे, ट्रेन जा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी को जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कुलवंत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदेव सिंह, लल्ला, ठाकुर यशपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पीएसी, जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
भाकियू ने भंसरिया रेलवे क्रॉसिंग पर किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। भाकियू ने बृहस्पतिवार को देवकली रोड पर भंसरिया रेलवे क्रॉसिंग पर धरना प्रदर्शन कर कृषि कानूनों का विरोध किया।
जिलाध्यक्ष बाबा सर्वजीत सिंह ने कहा कि सरकार के कानों पर जूं न रेंगने के कारण राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। बाबा ने कहा कि दिल्ली जाने का प्रयास करने पर पुलिस नजरबंद कर देती है। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में कराने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख पदों पर सीधे जनता से चुनाव कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन में आशाराम वर्मा, जयसिंह वर्मा, महेश चंद्र कनौजिया, विमल, जगदीश, निहालचंद्र, संजय, रामलखन मौजूद रहे।