फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raghunath are not freedom fighters, mourning

नहीं रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ, शोक

Fri, 20 Nov 2015 06:21 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Fri, 20 Nov 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
 Raghunath are not freedom fighters, mourning
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ प्रसाद का शुक्रवार को सुबह उनके आवास सरखना पूरब में निधन हो गया। यह खबर गांव फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

सरखना पूरब निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ प्रसाद पुत्र मथुरा प्रसाद का निधन उनके पैतृक आवास पर हो गया। वह बीमार चल रहे थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

उनकी पढ़ाई जिले की गोला तहसील में हुई थी और यहां से पढ़ाई करने के बाद ही वह स्वतंत्रता आंदोलन में जुड़ गए थे। वह काफी विद्वान थे इसके अलावा उन्होंने करीब 35 वर्ष तक प्रधान रहकर गांव की सेवा भी की थी । वह  अपने पीछे पत्नी, तीन लड़के और छह लड़कियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता और तमाम पुलिस बल वहां पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुलिस ने शोक सलामी दी। 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोमवती के  पति करुण राना, एसओ केपी सिंह, एसएसआई केएन सिंह, एसआई अशोक कुमार, दीवान राम औतार, नरेश यादव सहित तमाम पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed