{"_id":"6499da3ddd1e551555079c14","slug":"punjab-police-team-reached-nepal-border-lakhimpur-news-c-4-1-192479-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल बार्डर पर पहुंची पंजाब पुलिस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल बार्डर पर पहुंची पंजाब पुलिस की टीम
विज्ञापन
पलियाकलां। पंजाब के जालंधर शहर में हुई चोरी की वारदात को लेकर पंजाब पुलिस की टीम ने बार्डर पर डेरा डाल दिया है।
पंजाब पुलिस की एक टीम ने रविवार को यहां पहुंची थी। उसने अतरिया गांव में छापेमारी करने के साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद से रविवार को ही चमन चौराहे पर छापे मारे थे। देर रात तक पुलिस की टीम कई जगहों पर गई लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हो सकी। रंगरेजान मोहल्ले में एक घर का पता भी टीम ने किसी से पूछा था। उक्त जगह पर पहुंचने पर टीम को ताला लटका मिला था।
अब पंजाब पुलिस की टीम गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंच गई है। टीम ने नेपाल पुलिस से मिलकर उनसे सहयोग मांगा है। एसएसबी जवानों को कुछ फोटो दिखाए और उनके बॉर्डर पार करने के बारे में जानना चाहा लेकिन एसएसबी जवान कोई जानकारी नहीं दे सके। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम यहां आई थी। जिसके बाद नेपाल बॉर्डर चली गई थी।