फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pucca wall falls from one Child's death, Kohram

पक्की दीवार गिरने से एक  बच्चे की मौत, कोहराम

Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। 
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।  Updated Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pucca wall falls from one Child's death, Kohram
पक्की दीवार बच्चों के लिए काल बन गई - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी के बिचपरी गांव में हुआ हादसा, चार बच्चे घायल, भर्ती
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिचपरी गांव में एक पक्की दीवार बच्चों के लिए काल बन गई। गांव में एक ग्रामीण की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें गृहस्वामी के पुत्र समेत 5 बच्चे घायल हो गए, एक बच्चे ने इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। जिससे गांव में कोहराम मच गया।

गांव के दाताराम ने अपने मकान के पास निकली नाली पर ही 14 दिन पूर्व पक्की दीवार बनवाई थी, जो करीब 15 से 20 फुट लंबी और 7 फुट ऊंची थी। यह भी कहा जा रहा है कि सड़क के पास लगे नल को अंदर लेने के चक्कर में दीवार वहां पर कुछ तिरछी उठाई थी। शुक्रवार करीब 2 बजे दीवार के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसमें दाताराम का पुत्र सुरजीत भी था। इसी बीच दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसमें दाताराम का पुत्र सुरजीत (7), राम लड़ैते की दो बेटियां रोली (7), जूली (9) सुरेश के दो पुत्र उचित (8), सोनू (7) दीवार के मलबे में दब गए। इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया। 108 एंबुलेंस और 100 नंबर की गाड़ियों सहित सारा तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायल बच्चों को मोहम्मदी सीएचसी लाया गया जहां सुरजीत की हालत ज्यादा खराब देखते हुए उसे परिजन शाहजहांपुर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। बाकी चार घायल बच्चों उचित, सोनू, रोली और जूली को जिला अस्पताल खीरी रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ एलडी भारती, इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बेहतर इलाज कराने और मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed