{"_id":"5f5a789d8ebc3e54dc463c70","slug":"protest-lakhimpur-news-bly41937368","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी जारी रहा पूर्व विधायक के पुत्र का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी जारी रहा पूर्व विधायक के पुत्र का धरना
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में पूर्व विधायक के घर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। लगातार मिल रहे आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से मुन्ना परिवार पूरी तरह से नाराज है।
बता दें कि रविवार को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई थी। मामले में सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के जल्द ही कार्रवाई के मिले आश्वासन के बाद बात बनी थी और पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। सीओ पर मंगलवार को भी कोई कार्रवाई नहीं होते देख पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने त्रिकोलिया गांव स्थित अपने घर पर ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। गुरुवार को तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहा। लोग अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। हालांकि इससे पहले बुधवार को एएसपी समेत जांच अधिकारियों ने सभी परिजनों का बयान दर्ज किए थे लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया।
एसपी को अभी नहीं सौंपी जांच रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना की हत्या के मामले में रविवार को हुए हंगामे के बाद आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना में सीओ और पुलिस की भूमिका के संबंध में जांच के लिए एएसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाते हुए तीन दिन में जांच आख्या देने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को भी जांच रिपोर्ट एसपी को नहीं सौंपी गई। एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है, इस कारण रिपोर्ट नहीं मिली। उम्मीद है कि जांच जल्द रिपोर्ट मिल जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि एएसपी के निर्देशन में बनी जांच कमेटी में सीतापुर के सीओ और क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक को भी शामिल किया गया है।
एक और आरोपी हिरासत में लिया
लखीमपुर खीरी। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना की हत्या में नामजद राधेश्याम गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में दो नामजद पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। पुलिस के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है। संवाद