{"_id":"5ef640408ebc3e430b255bd9","slug":"protest-against-petrol-prise-lakhimpur-news-bly410685268","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर बैलगाड़ी के साथ सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर बैलगाड़ी के साथ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पलिया में बैलगाड़ी से विरोध प्रदर्शन कर तहसील ज्ञापन देने जाते सपाई।
- फोटो : LAKHIMPUR
निघासन। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सपाई बैलगाड़ी से तहसील पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम ओपी गुप्ता को सौंपा। कुछ सपाइयों ने कपड़े उतारकर जमकर नारेबाजी की और सरकार को किसान विरोधी बताया।
सपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर धनीराम मौर्य और विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी ओमकार सिंह की अगुवाई में सपाई सदर चौराहे से बैलगाड़ी पर बैठकर नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पर पहुंचे। वहां पर बैलगाड़ी के आगे बैठकर प्रदर्शन करते हुए धनीराम मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। धान की रोपाई का समय चल रहा है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की कमर टूट गई है। ओमकार सिंह, भंडारी यादव, युवा सपा नेता मनोज वर्मा आदि ने भी विचार रखे। उसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य माजिद अली, अनिल गुप्ता, प्रवीण शाह, आकाश मौर्य, अश्वनी, असगर अली, जगदीश लोधी, शहनवाज, रेशम सिंह, राजेंद्र, पसाद, विपिन, ग्राम्य विकास बैंक अध्यक्ष रामआसरे यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। बढ़ते पेट्रोल, डीजल के दामों समेत अन्य मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से जुलूस निकालकर विरोध जताया। साथ ही तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें कई मांगें रखीं गईं।
विज्ञापन
इस दौरान समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष अताउर रहमान खान, आजम खान, दीपक कुमार, शीबू खान, सिराज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
आप ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। आम आदमी पार्टी (आप) ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध कर प्रदर्शन किया। कार को रस्सी से बांधकर शहर की प्रमुख मार्गों से खींचकर कचहरी गेट तक लाए। आप जिलाध्यक्ष वलीम खां, अखिलेश जायसवाल, पुष्पेंद्र मौर्य, विमल मौर्या, सत्येंद्र जायसवाल मौजूद रहे। संवाद