फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest against arbitrary toll started

Lakhimpur Kheri News: मनमाने ढंग से चालू हुए टोल का विरोध शुरू

Fri, 12 Sep 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Protest against arbitrary toll started
बाबा सर्वजीत सिंह
फरधान। मनमाने तरीके से फरधान में शुरू हुए टोल का विरोध शुरू हो गया। व्यापारी, कर्मचारी और आसपास के लोग बोले- साढ़े चार साल से ओवरब्रिज पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका, लेकिन टोल शुरू करने में इतनी जल्द क्यों। यह तो मनमानी है। लोगों ने ओवरब्रिज चालू न होने तक टोल को बंद कराने की मांग की। उधर, किसान संगठन भी इसको लेकर बड़ी पंचायत करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

फरधान के एनएच 730 बौठा गांव के पास बना टोल प्लाजा बुधवार को शुरू हो गया। टोल शुरू होते ही एक तरफ राजनीतिक नेताओं ने पत्राचार शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ आसपास के ग्रामीणों, व्यापारियों और कर्मचारियों का भी जर्जर सड़कों से निकलना और अधूरे ओवरब्रिज की वजह से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम का दर्द छलक आया है।
विज्ञापन

आसपास के गांव फरधान, धौरहरा खुर्द, नरदवल, खानपुर आदि गांव के पुनीत तिवारी, वीरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों का कहा कि गांव से लखीमपुर की दूरी 15 से 20 किलोमीटर का चार्ज 350 रुपये प्रति महीने लगाया गया है। सारे मानक पूरे किए बिना ही अचानक टोल शुरू कर देना बेईमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----नेता, कर्मचारी, व्यापारी बोले- बिना मानक शुरू किया टोल तो होगा आंदोलन---

मनमाने ढंग से टोल शुरू कर दिया गया है, जो गलत है। इसको तत्काल बंद किया जाए। सभी मानक पूरे होने के बाद ही इसको चालू किया जाए। अगर यह बंद नहीं होता है तो दो-तीन दिन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। -बाबा सर्वजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू

टोल फ्री 1033 पर कॉल कर शिकायत करनी चाही तो काल सेंटर से जानकारी दी गई कि गोला-लखीमपुर के बीच एनएच 730 पर बना यह टोल उनके यहां रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसे में उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। -राममिलन मिश्र, धौरहरा खुर्द

फोटो: 28
साढ़े चार साल से ओवरब्रिज बन रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। पुल के दोनों तरफ बनी सड़क में गहरे गहरे गड्ढे है। आधे से ज्यादा सड़क अधूरी बनी पड़ी है। इस बीच टोल शुरू करना कई सवाल खड़े करता है। -पुनीत तिवारी, व्यापारी


रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक सड़क अधूरी है, जिस पर बहुत धूल उड़ती है। ओवरब्रिज किनारे सीएचसी को जाने वाली सड़क पर गड्ढे हैं, जिस पर निकलना मुश्किल हो रहा है। -अच्छे लाल वर्मा, व्यापारी



सांसद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र
लखीमपुर खीरी। गोला रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर फरधान से पहले टोल प्लाजा शुरू होते ही जिलेभर में आक्रोश फैल गया है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह और पूर्व विधायक राम सरन शामिल रहे। नेताओं ने मांग की कि इस अवैध वसूली को तत्काल रोका जाए।
पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि सड़क और पुल चलने लायक नहीं है। फिर भी यह बोझ लोगों के ऊपर डाल दिया गया है जो सरासर गलत है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले में पूरी जानकारी करने के बाद नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। संवाद



खीरी सांसद ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र
खीरी लोकसभा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से उठाया है। सांसद ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 का निर्माण पूर्ण न हो जाए, तब तक टोल वसूली रोक दी जानी चाहिए। उन्होंने मंत्री से तुरंत दखल देकर टोल बंद कराने की मांग की।

बाबा सर्वजीत सिंह

बाबा सर्वजीत सिंह

बाबा सर्वजीत सिंह

बाबा सर्वजीत सिंह

बाबा सर्वजीत सिंह

बाबा सर्वजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed