फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Proposal sent for installing CCTV cameras in the postmortem house

Lakhimpur Kheri News: पोस्टमॉर्टम हाउस में सीसी कैमरे लगवाने के लिए भेजा प्रस्ताव

Sat, 30 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent for installing CCTV cameras in the postmortem house
लखीमपुर खीरी। बीते दिनों पोस्टमॉर्टम हाउस पर शव के गहने गायब होने के आरोप के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यहां न तो सीसी कैमरे लगे हैं और न ही रात में सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम प्रभारी ने परिसर में सीसी कैमरे लगवाने के लिए पत्राचार किया है। उनका कहना है कि प्रस्ताव मंजूर होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। बुधवार शाम कमला देवी पत्नी कृष्णा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को मृतका के दामाद लवकुश मौर्य ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर शव से मंगलसूत्र, टॉप्स, पायल समेत अन्य कीमती जेवर गायब होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजन शांत हो गए और शव लेकर चले गए। हालांकि, पुलिस को हंगामे और गहने गायब होने के मामले में कोई सूचना नहीं मिली। उधर, कर्मचारियों ने घटना को निराधार बताया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारियों ने सीएमओ को परिसर में सीसी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि जल्द ही परिसर को कैमरों से लैस किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed