{"_id":"653ffcde80a04c0eb1043b94","slug":"property-worth-rs-3014-crore-seized-from-manufacturer-and-seller-of-fake-fertilizers-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-8571-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नकली खाद बनाने-बेचने वाले की 30.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नकली खाद बनाने-बेचने वाले की 30.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस ने नकली खाद बनाने और बेचने के आरोपी मनीष गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने मैगलगंज स्थित मनीष गुप्ता व उसके पुत्र रितिक गुप्ता की तीस करोड़ चौदह लाख कीमत की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की है। पुलिस ने मैगलगंज में छह मकान, दो फैक्टरी, 10 प्लॉट (1.9 हेक्टेयर), एक फॉर्च्यूनर, आठ ट्रक, दो बाइक और एक पिकअप जब्त की है।
सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आरोपी मनीष गुप्ता का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ऊंची पैरवी की वजह से अब तक बचता आ रहा था। इस बार पुलिस ने मनीष गुप्ता की आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगालकर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया और 34.14 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि मनीष गुप्ता ने नाजायज तरीके से दौलत कमाई और उस धन से अपने पुत्र रितिक गुप्ता व पत्नी सोनिका गुप्ता के नाम मैसर्स गोविंद इंडस्ट्रीज उर्वरक फैक्टरी स्थापित की। मनीष ने पत्नी-पुत्र व भाई नरेंद्र गुप्ता उर्फ रजनीश के नाम से तमाम नामी व बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं।
एसपी ने बताया कि पिछले साल लखीमपुर, मैगलगंज और गोला इलाके में नकली खाद फैक्टरी पकड़ी गई थी। भारी मात्रा में मिट्टी, मौरंग और रेत मिली खाद बरामद हुई थी। अवैध संपत्ति को उ.प्र. गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किए जाने के लिए डीएम को जब्तीकरण रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने कुर्की के आदेश दिए थे। फिलहाल मनीष गुप्ता जेल में बंद है।