फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   private electricity worker got electrocuted while connecting a cable fell from pole and died

Lakhimpur kheri News: केबल जोड़ते समय निजी बिजली कर्मी को लगा करंट, खंभे से गिरकर मौत

Wed, 22 Jan 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

फूलबेहड़ के सकरन गांव में निजी बिजली कर्मी किसी के बुलावे पर केबल जोड़ने गया था। तार जोड़ते समय उसे करंट लग गया। खंभे से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
private electricity worker got electrocuted while connecting a cable fell from pole and died
बिजली कर्मी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सकरन में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से निजी बिजली कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने जेई और लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगा शव रखकर हंगामा किया। मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन माने। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के बनवारीपुर उपकेंद्र के जेई अमित कुमार मंगलवार को सकरन गांव में राजस्व बकाया वसूली के लिए टीम के साथ पहुंचे थे। बिल न अदा करने पर कुछ बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए थे। टीम के जाने के बाद ककरपिट्टा निवासी निजी बिजली कर्मी प्रेमकुमार (35 वर्ष) किसी के बुलावे पर केबल जोड़ने गया था।
विज्ञापन


केबल जोड़ते समय प्रेमकुमार को करंट लग गया। इससे वह खंभे से नीचे गिर गया। परिजन उसे फूलबेहड़ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की। मृतक के घरवालों ने जेई और उनकी टीम की पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही कराया गया पोस्टमार्टम 
मृतक के पिता बालकराम ने जेई और लाइनमैन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रात दस बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार को बिजली अधिकारी भी मृतक परिवार को ढांढस बंधाने और हर संभव मदद का आश्वासन देने पहुंचे। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि जेई और लाइनमैन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जेई बोले- बिजली विभाग से कोई वास्ता नहीं
बनवारीपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई अमित कुमार ने बताया कि मृतक का बिजली विभाग से कोई संबंध नहीं है। किसके बुलावे पर लाइन जोड़ने गया था। यह जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed