फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal Secretary in the stall by Mukrehta Brwaan form

प्रमुख सचिव ने मुकरेहटा में स्टाल लगवाकर भरवाएं फार्म

Sat, 13 Feb 2016 07:41 PM IST
लखीमपुर/बेहजम।
लखीमपुर/बेहजम। Updated Sat, 13 Feb 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary in the stall by Mukrehta Brwaan form
लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव चंद्रप्रकाश ने बेहजम ब्लाक की मुकरेहटा ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई और कई विभागों के स्टाल लगवाकर लोगों से फार्म भरवाए। उन्होंने गांव में भ्रमण कर विकास कार्यों का सत्यापन भी किया। जहां विकास कार्यों में खामियां मिलने पर डांट लगाई।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मुकरेहटा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले लोहिया आवासों की जानकारी ली। पता चला कि गांव में सिर्फ तीन लोहिया आवास ही बने हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई और पात्रों का चयन कर फार्म भरवाने आवास दिए जाने का निर्देश दिया। समाजवादी पेंशन की जानकारी करने पर पता चला कि गांव में 42 लोगों को पेंशन मिलनी थी, लेकिन इनमें सिर्फ 21 लोगों को ही समाजवादी पेंशन दी जा रही है। इस पर प्रमुख सचिव ने हैरानी जताते हुए जल्द पात्र व्यक्तियों को भी योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। गांव में स्वीकृत 172 में सभी शौचालय बने पाए गए। गांव में सिंचाई की व्यवस्था न होने पर प्रमुख सचिव ने कई योजनाओं का जिक्र करते हुए किसानों को उनका लाभ लेने को कहा। ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव से शिकायत की कि सफाईकर्मी गांव में नहीं आते हैं। वह ब्लाक कार्यालय पर ही जमे रहते हैं। सफाई न होने से गलियों में गंदगी का अंबार रहता है। प्रमुख सचिव चंद्रप्रकाश को पता चला कि खाद-बीज के लिए सिर्फ 17 किसानों का ही पंजीकरण किया गया है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सभी किसानों से फार्म भरवाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ नितीश कुमार, परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी, एसडीएम शादाब असलम, सीओ मिथिलेश दीक्षित, बीडीओ अवधेश कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed