फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prices , wine and feast We will sell not vote

दाम, दारू और दावत से नहीं बिकेगा वोट हमारा

Thu, 08 Oct 2015 07:03 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Thu, 08 Oct 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
Prices , wine and feast We will sell not vote
ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट 11 के मजरा खैरताली की महिलाओं ने शराब बांटने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं ने ऐलान कर दिया है कि अब हमारा वोट न दारू से बिकेगा और न पैसे से। इसको लेकर गांव की महिलाओं ने एक मुहिम शुरू कर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है कि वोट के लिए मतदाताओं को दारू पिलाने और पैसा बांटने वालों का बहिष्कार करें। महिलाओं ने यह साफ कर दिया कि वे ऐसे जिला और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों को किसी भी हाल में वोट नहीं देंगी। भले ही उम्मीदवार उनके परिवार का ही क्यों न हो।
विज्ञापन

 खैरताली गांव की महिलाओं रामबेटी, चमेली देवी, विमला देवी, निर्मला देवी, नीलम कुमारी, शकुंतला देवी, केसरी देवी, सीता कुमारी, यशोदा देवी, मीना कुमारी, दीपा कुमारी आदि ने अनूठी मुहिम शुरू की है। इस दौरान उन्होंने आपस में चर्चा करते हुए कहा कि बीडीसी और जिला पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावशाली हथकंडा अधिकांश प्रत्याशी शराब और पैसा बांटने को मानते हैं। इसी के विरोध में महिलाओं का गुस्सा फूटा। इसके तहत उन्होंने दारू और पैसों से वोट खरीदने वाले उम्मीदवारों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। मुहिम के तहत महिलाओं ने इससे संबंधित स्लोगन तख्तियों पर लिखकर गांव में भ्रमण किया। इसमें उन्होंने गांव के पुरुषों से यह अपील की वे भी ऐसे उम्मीदवारों का बहिष्कार करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed