{"_id":"626acc6cdc3b6c1a7a7f4ee2","slug":"prepare-for-hindi-exam-by-writing-instead-of-rote-lakhimpur-news-bly4830003110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटने के बजाय लिखकर करें हिंदी की परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटने के बजाय लिखकर करें हिंदी की परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
मंजू सक्सेना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक सोच के साथ देने जाएं परीक्षा
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई टर्म- टू की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को 12वीं के हिंदी विषय का पेपर है। सामान्य तौर पर छात्र-छात्राएं बेहद सरल विषय मानकर हिंदी की अनदेखी कर पढ़ने में भी कोताही बरतते हैं, जबकि हिंदी विषय इतना आसान नहीं है, जितना छात्र समझते हैं।
हरि माया इंटरनेशनल स्कूल की हिंदी प्रवक्ता मंजू सक्सेना बताती हैं कि हिंदी की तैयारी करने से पहले लेटेस्ट सिलेबस जरूर जान लें। पिछले दो-तीन साल के सैंपल पेपर अवश्य सॉल्व करें। उन्होंने बताया कि हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने के सभी पाठ अच्छे से पढ़ें और महत्वपूर्ण पंक्तियों को मार्क करते चलें। महत्वपूर्ण टॉपिक को छोटे-छोटे प्वाइंट में नोट करते रहें। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। रटने के बजाय लिखकर याद करें। नींद पूरी लेकर तनावमुक्त होकर परीक्षा देने जाएं। प्रश्नपत्र में जो प्रश्न आते हों उन्हें पहले हल करें। समय के साथ लिखावट एवं पाई मात्रा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि पाई मात्रा न लगे न होने नंबर कट सकते हैं। अंत में 15 मिनट का समय हल किए गए प्रश्नों को पढ़ने के लिए जरूर बचाकर रखें। इससे काफी गल्तियों में सुधार होगा।