{"_id":"621bc315787bb31a0763affe","slug":"preparations-started-in-temples-for-mahashivratri-lakhimpur-news-bly4767299186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू
विज्ञापन
जंगली नाथ मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर कल शहर में निकलेगी शिव बारात
लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि मंगलवार को है। इसको लेकर जिले के शिव मंदिर एवं शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवरात्रि पर शहर में भगवान भोलेनाथ की बरात निकलेगी। इसके लिए शहर को सजाया संवारा जाने लगा है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से त्रिनेत्रधारी की आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव उपासना का कई गुना अधिक फल मिलता है। इसको लेकर भुईफोरवानाथ, जंगलीनाथ सहित लिलौटीनाथ मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों की रंगाई पुताई कर उन्हें सजाया संवारा लगाने लगा। उधर, शिवभक्त सोसायटी की ओर से शहर में शिवबारात निकाली जाएगी। संस्थाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए शहर को सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवबारात भुईफोरवानाथ मंदिर की यज्ञशाला से आनंद टाकीज रोड से इमली चौराहा होते हुए सदर चौराहा और फिर वहां से संकटा देवी रोड से भुईफोरवानाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
मंगलवार को शिवरात्रि है। इसको लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर की रंगाई पुताई कराई जा रही है। इसके बाद इसे सजाया संवारा जाएगा।
- विष्णु कुमार अवस्थी, पुजारी जंगलीनाथ मंदिर