{"_id":"6acfd2fdbd76d880a905220a","slug":"preparations-for-ramlila-preference-given-to-old-shopkeepers-in-dussehra-fair-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-187511-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रामलीला की तैयारी, दशहरा मेले में पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रामलीला की तैयारी, दशहरा मेले में पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता
Thu, 15 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में मेले में दुकान लगाने के लिए रसीद कटवाते दुकानदार। संवाद
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान में रामलीला और ऐतिहासिक दशहरा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के लिए इस बार करीब 230 दुकानें लगाई जाएंगी। इनमें से 70 प्रतिशत दुकानों की रसीद कट चुकी है।
नगर पालिका पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दे रही है, ताकि उन्हें पहले की तरह दुकान लगाने का अवसर मिल सके।
मेले के आयोजन के लिए मैदान खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नगर पालिका ने मैदान में लगी अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए नोटिस चस्पा किए हैं। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटानी शुरू कर दी हैं। हर वर्ष मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए करीब एक माह तक मैदान खाली कराया जाता है।
उधर, नगर पालिका में काउंटर लगाकर मेले में दुकान लगाने के इच्छुक दुकानदारों की रसीदें काटी जा रही हैं। दुकानदार नगर पालिका पहुंचकर रसीद कटवा रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में दुकान लगाने के लिए लगातार रसीदें काटी जा रही हैं। पुराने दुकानदारों को वरीयता दी जा रही है। अब तक करीब 70 प्रतिशत दुकानों की रसीद कट चुकी है। शेष दुकानों की रसीद काटने का काम जारी है।