फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prdani the crowd of contenders, panchayat members post apathy

प्रधानी के लिए दावेदारों की भीड़, पंचायत सदस्य पद पर उदासीनता

Thu, 19 Nov 2015 04:35 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 19 Nov 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
Prdani the crowd of contenders, panchayat members post apathy
पंचायत चुनावों में प्रधान पद के लिए जहां दावेदारों की भारी भीड़ हैं वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए लोगों में गहरी उदासीनता दिखाई पड़ रही है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में पसगवां, मोहम्मदी, बेहजम और मितौली में नामांकन की स्थिति पर गौर करने पर यह बात साफ दिखाई दी। प्रधान पद के लिए एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का औसत नौ से ज्यादा है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पद संख्या से कम लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

पहले चरण में पसगवां, मोहम्मदी, बेहजम और मितौली ब्लाक में ग्राम प्रधान की 388 सीटों के सापेक्ष कुल 3600 नामांकन दाखिल हुए हैं। प्रति ब्लाक इनका औसत नौ से अधिक है। जबकि इन ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्य पद की 4828 सीटों के सापेक्ष मात्र 4178 लोगों ने ही अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

इस तरह पहले चरण में चुनाव के बाद भी 650 पंचायत सदस्यों की सीटें रिक्त रह जाएंगी। इनमें से पसगवां ब्लाक में ही 109  पंचायत सदस्य सीटों पर किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थिति नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के पहले की है। नामांकन पत्रों की जांच का काम बृहस्पतिवार की देर शाम तक पूरा होने की उम्मीद है।
जबकि शुक्रवार को नामांकन वापसी होगी। पंचायत सदस्य सीटों  में कई सीटों पर एकल नामांकन हुए हैं। यदि जांच में यह नामांकन खारिज होते हैं या कुछ उम्मीदवार अपना नाम वापस ले लेते हैं तो रिक्त सदस्य पदों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। दाखिल हुए नामांकन पत्रों की स्थिति के आकलन से तो यही लगता है कि ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव के लिए लोगों में खास दिलचस्पी नहीं है।
--
पहले चरण में सीटों और नामांकन दाखिल होने की स्थिति
ग्राम प्रधान की कुल सीटें                        388
ग्राम प्रधान पद के लिए दाखिल नामांकन      3600
पंचायत सदस्य की कुल सीटें                  4828
पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन 4178
--
ब्लाक वार प्रधान पद के लिए नामांकन की स्थिति
ब्लाक                    ग्राम पंचायत                नामांकन
बेहजम                      81                        658
मोहम्मदी                    107                      914
मितौली                      91                       923

पसगवां                      109                     1105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed