फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prdani election security standards

प्रधानी चुनाव में सुरक्षा का मानक तय

Fri, 20 Nov 2015 05:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 Nov 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
Prdani election security standards
पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा मानक लगभग तय हो गया है। यहां अर्द्धसैनिक बल की तैनाती न होने की दशा में गौतमबुद्धनगर से सिविल के 200 सिपाही, आगरा जीआरपी से 100 सिपाही और डेढ़ कंपनी पीएसी की स्वीकृत मिली है। इसके अलावा एक एएसपी, तीन सीओ, पांच इंस्पेक्टर, 42 दरोगा भी चुनाव की निगरानीग के लिए लगाए गए हैं। 26 नवंबर को बाहरी जिलों का पुलिस फोर्स लखीमपुर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस महकमे की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। चुनाव सेल प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यहां पंचायत चुनाव के लिए फोर्स उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की कम ही उम्मीद है।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर 42 दरोगा प्रशिक्षण संस्थान सीतापुर से, पांच निरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से भेजे जा रहे हैं। उनके मुताबिक 26 नवंबर तक यह फोर्स जिले में आ जाएगा। उन्हें प्रथम चरण के मतदान वाले ब्लाकों मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और बेहजम क्षेत्र के  स्कूलों में ठहराया जाएगा और मतदान से पहले गांवों में फोर्स फ्लैग मार्च भी करेगी। चुनाव सेल प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के  नजरिए से 260 होमगार्ड्स भी मांगे गए थे, लेकिन इसकी स्वीकृत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed