{"_id":"5d8cfc018ebc3e93d84480d2","slug":"prabhari-mantri-ashok-katariya-lakhimpur-news-bly3778162168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री को देना है हिसाब, इसलिए बंगलों से निकल पड़े साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री को देना है हिसाब, इसलिए बंगलों से निकल पड़े साहब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया दो दिवसीय दौरे पर 28 सितंबर को लखीमपुर आएंगे। मंत्री के आगमन से पहले अफसर सरकारी योजनाओं के कार्यों का जायजा लेने के लिए अपने बंगलों से निकल पड़े। इस बार प्रभारी मंत्री की समीक्षा कड़ी होने वाली है। इससे अफसरों में खौफ है। मंत्री के दौरे से पहले सब कुछ दुरुस्त करने के लिए डीएम ने जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अचानक छापा मारा। एआरटीओ और एआरएम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर पांच डग्गामार वाहन सीज कर दिए। डीपीआरओ ने बैरागर गांव का भ्रमण कर व्यवस्था ठीक करने को कहा। वैसे सबसे ज्यादा हड़कंप पंचायत राज विभाग में हैं। प्रभारी मंत्री 28 सितंबर को सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत बैरागर का निरीक्षण करने भी जा सकते हैं। लिहाजा डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक को शौचालयों की स्थिति ठीक कराने के लिए गांव भेजा।
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का मामला पहले भी उठता रहा है। प्रभारी मंत्री आगमन से पहले डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे जिला अस्पताल में अचानक छापा मारा। सूचना पाकर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल भी अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, न्यू सर्जिकल वार्ड, मेल एवं फीमेल मेडिकल वार्ड के अलावा अल्ट्रासाउंड कक्ष देखा। भर्ती रोगियों और उनके तीमारदारों से एक-एक कर बात की। डीएम ने मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली दवाओं के बारे में पूछा।
मरीज बोले- डॉक्टर साहब बाहर से महंगी दवाएं लिखते हैं
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती दो जुड़वा बच्चों के साथ आई उसकी दादी सरोज शुक्ला निवासी मेला मैदान ने डीएम को बताया कि उन्होंने बच्चे को इमरजेंसी वार्ड में दिखाया। वहां मौजूद डाक्टर ने वीको लगाने के लिए बाहर से टेप लाने को लिख दिया। जब दवा लेने का नंबर आया तो बाजार से महंगी दवा लिख दी। डीएम ने वहीं पर मौजूद सीएमएस डॉ. आरके वर्मा से जवाब मांगा तो वह खामोश रहे। डीएम ने सीएमएस को फटकार लगाई। कहा कि जल्द नहीं सुधरे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहो। दूसरे वार्ड में भर्ती अतुल को चढ़ाई जा रही ग्लकोज ड्रिप को डीएम ने स्वयं देखा। वह बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगाई गई थी। डीएम ने फिर सीएमएस को आड़े हाथों लिया। मरीजों को अस्पताल से दवाएं देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त होकर कहा कि आप कब सुधरोगे। जैसी सरकार की मंशा है उस तरह से काम क्यों नहीं करते। अस्पताल में गंदगी देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और कहा कि पूरा परिसर साफ मिलना चाहिए। वार्डों में मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देेश सीएमएस को दिए। डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। डीएम जिला अस्पताल में 45 मिनट से अधिक समय तक मौजूद रहे। डॉक्टरों से कहा कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखें। स्टोर से दवा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
बैरागर गांव में दौड़े अफसर
सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत बैरागर में अधिकारियों की दौड़ शुरू हो गई है। प्रभारी मंत्री एक गांव का भी दौरा करेंगे। लिहाजा बैरागर के नाम को प्रस्तावित किया गया है। इस गांव में पहुंचकर प्रभारी मंत्री शौचालय, आवास समेत अन्य विकास कार्य देखेंगे। इससे अधिकारियों में हडकंप है। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित को गांव भेजकर व्यवस्थाएं ठीक कराने के लिए कहा है।
रोडवेज बस अड्डे पर शुरू हुई रंगाई-पुताई
प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया के दौरे को लेकर परिवहन निगम में काफी हड़कंप है। अनुबंधित बसों के सहारे चल रहे लखीमपुर डिपो में रंगाई-पुताई का काम तेजी से कराया जा रहा है। लखीमपुर डिपो की वर्कशाप न होने से यहां एक भी सरकारी बस नहीं है। वर्कशाप की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसलिए संभावना है कि प्रभारी मंत्री इस डिपो का भी निरीक्षण कर सकते हैं। तीन साल पहले ट्रेनों का संचालन बंद होने से लखीमपुर में डग्गामार वाहनों की बाढ़ सी आ गई थी। लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बस मालिकों ने हड़ताल तक की, लेकिन डग्गामार वाहनों पर न तो जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई की और न ही एआरटीओ ने। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को लखीमपुर का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद अब उनका पहला दौरा होना है। इसलिए अधिकारियों को डर है कि परिवहन मंत्री के सामने अनुबंधित बसों के मालिक उनकी शिकायत न कर दें। इसलिए एआरटीओ ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई छेड़ दी है।
एक जिला, एक उत्पाद की प्रदर्शन लगेगी
प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया के आने से पहले सीडीओ समेत विभिन्न अफसर एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शन लगाने की तैयारियों में जुट गए हैं। थारू हस्तशिल्प को इसमें शामिल किया गया है। इसकी बड़े पैमाने पर ब्रांडिंग मंत्री के सामने की करने की पूरी तैयारी है। लखीमपुर के जीआईसी ग्राउंड में यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें लगने वाले स्टालों पर लखीमपुर के हस्तशिल्प उत्पादों को दिखाया जाएगा।