फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power lines fell Trees , supply interrupted

बिजली लाइनों पर गिरा पेड़, सप्लाई बाधित

Sat, 11 Jul 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Jul 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
Power lines fell Trees , supply interrupted
वर्षा और तेज हवाओं के चलते शहर में कई जगहों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइनें टूट गईं। जिससे खीरी कस्बे समेत कई इलाकों की बिजली सप्लाई शुक्रवार को रातभर बाधित रही। वहीं रामापुर में पेड़ गिरने से छह नंबर फीडर की बिजली सप्लाई कई घंटे तक प्रभावित हुई। शुक्रवार की देर शाम हुई वर्षा और तेज हवाओं के चलते खीरी रोड पर विकास भवन के पास बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे न सिर्फ नई बस्ती उपकेंद्र से खीरी कस्बे के लिए निकले 11हजार केवीए की बिजली लाइन टूट गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े आधे खीरी कस्बा वासियों को रातभर बिजली नहीं मिल पाई। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि बिजली लाइन को दुरुस्त करने के लिए रात में ही मेंटीनेंस का काम शुरू किया गया और शनिवार की दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। वहीं ईदगाह क्षेत्र के भंसडिय़ा, छाउछ उपकेंद्र के यार्ड, जलनिगम, पटेलनगर और नहर कॉलोनी में पेड़ गिरने से कई जगहों पर डबल पोल से जुड़ीं बिजली लाइनें टूट गईं। वहीं जलनिगम के पास पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर ध्वस्त हो गया। वहीं गोटैयाबाग में 400 केवीए और 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि कई जगहों पर पेड़ गिरने से शनिवार को बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। बिजली कर्मियों को बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

बेहजम। वर्षा और तेज हवाओं के चलते बेहजम उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर कई जगहों पर पेड़ गिर गए। लोगों के मुताबिक कस्बे में पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिर गया। वहीं गौहरपुर, लूकेपारा, मालपुर, परसेहरा सहित कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बता दें कि बेहजम उपकेंद्र से बेहजम, अछनियां, भूलनपुर और नीमगांव फीडर से बिजली सप्लाई होती है, लेकिन इन सभी फीडरों पर पेड़ गिरने से करीब दो सौ से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई शुक्रवार की रात से ठप पड़ी हुई है। जेई अमित भारद्वाज का कहना है कि वर्षा के कारण क्षेत्र की तमाम बिजली लाइनें टूट गइ हैं। जिन्हें ठीक कराने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि रविवार तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

मेन लाइन ब्रेक डाउन
बिजली सप्लाई बाधित
बांकेगज।
कस्बा में शुक्रवार रात आई तेज आंधी और पानी अपने संग बिजली भी उड़ा ले गई। इसके चलते तेज आंधी में मेन लाइन पर पेड़ टूट कर गिरने से कस्बा सहित समूचे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस कारण लोगों को पूरे दिन बिजली की सप्लाई नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रोस्टर के मुताबिक सवेरे छह बजे के करीब बिजली मिली लेकिन कुछ देर बाद चली गई। लोगों ने इस बाबत बिजली उपकेंद्र पर जानकारी ली। जहां ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ ने 33 केवीए मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली ठप होने की जानकारी दी। इसके बाद लोग पूरे दिन बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन मेन लाइन में आई खराबी दूर नहीं होने से लोगों को सप्लाई नहीं मिली। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से बांकेगंज टाउन में बिजली सप्लाई की दशा में सुधार की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed