{"_id":"66d4ca4b0db0e886b7067ea4","slug":"powder-could-not-be-identified-even-after-30-hours-forensic-team-took-samples-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128152-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 30 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पाउडर की पहचान, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 30 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पाउडर की पहचान, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल
विज्ञापन
पलिया में पकड़ी गईं संदिग्ध पाउडर की बोरी।
पलियाकलां। मिनी ट्रक से बरामद संदिग्ध पाउडर की पहचान 30 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। रविवार को फॉरेंसिक टीम ने बंद बोरियों की सैपलिंग कर केमिकल की पहचान और खुलासा करने की जिम्मेदारी उठाई है। पुलिस ने भी मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मिनी ट्रक से करीब 360 बोरियां बरामद हुईं थीं। इस पर मेड इन चाइना का लोगो लगा था।
शनिवार को नेपाल सीमा के थारू गांव से पलिया की ओर संदिग्ध पाउडर लेकर आ रहे एक मिनी ट्रक को पलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि उक्त मिनी ट्रक में विस्फोटक सामग्री है और सोडा ऐश के नाम पर पाउडर सोनीपत-हरियाणा पहुंचाने की तैयारी थी।
शनिवार देर रात जीएसटी, कस्टम समेत अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुंची और मिनी ट्रक में मौजूद माल के प्रपत्र समेत अन्य जानकारियां हासिल कीं। पुलिस ने भी एसएसबी के सहयोग से मिनी ट्रक चालक के बताए हुए गोदाम पर छापा मारा था। तीन बोरियां मेड इन चाइना लिखी बरामद हुईं।
विज्ञापन
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। इधर रविवार को भी दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ का क्रम जारी रखा। फॉरेंसिक टीम भी लखीमपुर से आई। बोरियों में भरे माल का सैंपल लिया गया है। बताया गया कि सोमवार को इस सैंपल को लैब में भेजकर जानकारी एकत्र की जाएगी।
अधिकारी भी नहीं दे पा रहे हैं सटीक जवाब
ट्रक में कौन सा पाउडर है और वह किस प्रयोग में आता है, इसका अधिकारी भी सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वह केवल कस्टम, जीएसटी व फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने की बात कह रहे हैं।
अब तक केवल पूछताछ की चल रही कार्रवाई
पूरे मामले की अगर बात करें तो शुरूआत से लेकर केवल पूछताछ का दौर ही चल रहा है। पूछताछ में क्या निकल कर आ रहा है और ट्रक में कौन सा पाउडर है, इस बाबत भी कोई कुछ भी बता नहीं पा रहा है। पूछताछ के लिए कितने लोगों को उठाया गया है और उनसे क्या पूछताछ हो रही है, यह भी नहीं बताया जा रहा।
सालों से चल रहा काम, कहां थी एजेंसियां
चंदनचैकी के थारू गांव से सूत्रों की मानें तो सालों से यह काम चल रहा था, लेकिन तब सरकारी एजेंसियों ने जांच नहीं की। उन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि इस संदिग्ध पाउडर के गोरखधंधे के बारे में अगर एजेंसियां सतर्कता से जांच करतीं तो कहीं न कहीं उनको किसी मामले में सफलता हाथ लग सकती थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फॉरेंसिक टीम ने सैंपलिंग की है और सोमवार को जांच की जाएगी। जीएसटी व कस्टम विभाग ने भी अपने स्तर से कार्रवाई शुरू की है। मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आगे जो भी कार्रवाई की जाएगी, उसके बारे में अवगत कराया जाएगा।
यादवेंद्र यादव, सीओ पलिया