फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   poshahaar

पोषाहार की 18 बोरियां पकड़ीं

Fri, 17 Jul 2015 10:30 PM IST
फरधान/लखीमपुर खीरी।
फरधान/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 17 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भदूरा में शुक्रवार को एक दुकान पर बिकने के लिए रखी गईं पोषाहार की 18 बोरियां बरामद की गईं। जिन्हें सीज कर दिया गया है। देर शाम तक सीडीपीओ की जांच में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर यह नहीं बता पाईं कि पोषाहार की यह बोरियां किस आंगनबाड़ी केंद्र की हैं और दुकान पर कैसे रखीं थीं।  
विज्ञापन

ब्लाक बेहजम की परियोजना क्षेत्र के भदूरा में एक दुकान में बाल पोषाहार की 18 बोरियां लगी थीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आंगनबाड़ी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह को दी। शैलेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को बुलाकर जानकारी लेनी चाही। सुपरवाइजर सुधा वर्मा 18 बोरियों के बारे में साफ-साफ नहीं बता सकीं। जिसके बाद शैलेश सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिस पर जिला परियोजना अधिकारी ने सीडीपीओ अनुज कुमार को मौके की जांच के लिए भेजा। अनुज कुमार ने मौके पर जाकर जब सुधा से स्टाक  रजिस्टर मंगवाकर देखा तो उसमें भी शेष बची बोरियों से दो कम थीं। स्टाक रजिस्टर के हिसाब से 20 बोरियां होनी चाहिए थी लेकिन वहां 18 ही मौजूद थी। सीडीपीओ ने बताया कि सुपरवाइजर सुधा वर्मा का कहना था कि बोरियां नीमगांव परिक्षेत्र के ढखिया बुजुर्ग की आंगनबाड़ी कमला देवी के केंद्र की है। कमला देवी कोई अभिलेख दिखा नहीं पाईं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि 18 बोरियां परियोजना कार्यालय बेहजम में रखकर सीज कर दी गई हैं। जांच करने के बाद ही बोरियों की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

पुष्टाहार पर बैठी मिली बकरियां
एक तरफ बच्चों को साफ-सुधरा रहने की शिक्षा दी जाती है लेकिन अधिकारी साफ सफाई पर कितना ध्यान देते है इससे यहां रखे पुष्टाहार को देखकर पता चल जाता है। जहां पर बाल पुष्टाहार रखा था, उस दुकान में बकरियां बंधती थी। मौके पर जहां बोरियां लगी थीं, उन बोरियों पर बकरी बैठी थीं। एक भैस का पड्डा भी वहीं खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed