फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   polythin stop

लखीमपुर शहर में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध

Sun, 26 Jul 2015 12:20 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
polythin stop
शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका लखीमपुर की बोर्ड बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसपर 100 रुपये का जुर्माना डाला जाएगा। जुर्माना वसूलने की जिम्मेदारी सफाई नायकों को सौंपी गई है। पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए 15 अगस्त के बाद शहर में खुद नगर पालिका अध्यक्ष पालिका डा. ईरा श्रीवास्तव सदस्यों के साथ मोहल्लों में जाकर जन जागरूकता अभियान भी चलाएंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि जुर्माना करने के लिए जल्द ही रसीद छपवाकर सफाई नायकों को दी जाएगी। बोर्ड की बैठक में कई और प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें 100 हत्थू ठेलिया खरीदने, दो लोडर डंपर, तीन जेनरेटर, एक हाईड्रोलिक सीढ़ी खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा हर वार्ड में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का भी निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद रोड के निर्माण पर लगी मुहर
बोर्ड की बैठक में जर्जर हो चुकी नौरंगाबाद रोड के निर्माण पर मुहर लग गई है। यह रोड नौरंगाबाद चौराहे से लेकर 407 मीटर तक सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द कार्य भी शुरू किए जाने की बात कही गई है। हालांकि जर्जर हो चुकी शहर की गढ़ी  के निर्माण को लेकर बोर्ड बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका सदस्यों में रोष
बोर्ड बैठक में लखीमपुर में ईओ की स्थाई तैनाती करने का मुद्दा उठा। सदस्य कुमुदेश शंकर शुक्ला ने इस संबंध में आवाज उठाई। जिसका सभी सदस्यों नेे समर्थन किया। सदस्यों ने रोष जताते हुए कहा कि ईओ का प्रभार संभाल रहे एसडीएम सदर को अगर समय नहीं मिल पा रहा है तो अन्य किसी को ईओ का प्रभार दिया जाए। क्योंकि ईओ के न होने की वजह से सदस्यों और आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
दाखिल-खारिज प्रकरण की कमेटी करेगी जांच
हाथीपुर मोहल्ले में एक मकान के दाखिल-खारिज में नगर पालिका कर्मियों की मिलीभगत से नियम विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के मामले को सदस्यों ने जोरदार ढंग से उठाया। जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। कमेटी में नौरंगाबाद के सदस्य संदीप सिंह, संकटा देवी के सदस्य कुमुदेश शंकर शुक्ला और हिदायतनगर के सदस्य बरकत अली को शामिल किया गया है।

संदीप सिंह बनाए गए मेलाध्यक्ष
बोर्ड की बैठक में इस बार शहर के ऐतिहासिक दशहरा मेले के लिए नौरंगाबाद के पालिका सदस्य संदीप सिंह को मेलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप सिंह के चयन पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed