फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   polution

दिवाली पर घर आंगन में रोशनी फैलाएं..प्रदूषण नहीं

Mon, 09 Nov 2020 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
polution
polution
लखीमपुर खीरी। दिवाली प्रकाश का पर्व है। इसका सभी को पूरे साल इंतजार रहता है। इसदिन लोग घर आंगन को रोशनकर जमकर आतिशबाजी करते हैं। मगर, इस बार बढ़ते प्रदूषण को देेखते हुए दिवाली पर स्थिति और भी गंभीर होने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि दिवाली प्रकाश का त्योहार है। इसलिए दीपक जलाकर घर आंगन को रोशन करना चाहिए, न कि आतिशबाजी करके पर्यावरण को प्रदूषित। हालांकि पर्यावरण हो या फिर सेहत आतिशबाजी सभी के लिए नुकसानदेह है। जरा सी चूक जानलेवा तक बन जाती है। इसलिए त्योहार पर दीपक जलाकर धरा को रोशन करें।
विज्ञापन

.......
पटाखों का धुआं पर्यावरण के साथ सेहत के लिए भी नुकसान देह है। इससे सांस संबंधी बीमारियों होने की आशंका बढ़ जाती है। इससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसलिए आतिशबाजी से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. आईके राम चंदानी, छाती रोग विशेषज्ञ
.......
प्रदूषण को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। दिवाली तक गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाए। इससे कोरोना और प्रदूषण से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.मीनाक्षी चौधरी, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
.....
बच्चों से लेकर बड़ों तक वायु प्रदूषण बेहद नुकसानदायक है। त्योहार प्रकाश का है इसलिए सभी लोग दिये जलाकर इसे मनाएं। आतिशबाजी से वायु की गुणवत्ता खराब होती है जो सेहत को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
-डॉ. सुषमा सिंह, सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed