फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pollution increased after Deepawali, respiratory patients increased

दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़ा, सांस के मरीज बढ़े

Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pollution increased after Deepawali, respiratory patients increased
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती मरीज।
डॉक्टरों की सलाह, प्रदूषण से बचने के लिए लगाएं मास्क, जरूरत पर ही निकलें बाहर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने जिले में सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारूद के साथ तमाम खतरनाक रसायन के हवा में घुलने से पर्यावरण प्रदूषित हो गया है, जिसका असर खासकर बुजुर्गों की सेहत पर पड़ना शुरू हो गया। पिछले दो दिन में आठ मरीज जिला अस्पताल में सांस की परेशानी के भर्ती हुए हैं। उधर, ओपीडी में भी प्रदूषण के चलते सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन होने के मरीज भी बढ़ गए। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में तुरंत कोई बदलाव नहीं होने वाला, लिहाजा कुछ दिन मुश्किल बढ़ी रह सकती है।
भैया दूज का अवकाश होने के कारण शनिवार को जिला अस्पताल में सिर्फ 12 बजे तक 200 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सांस लेने में दिक्क्त और आंखों में जलन के थे। फरधान निवासी रामकुमार (75), हैदराबाद निवासी रामकिशोर (65) एवं श्यामलाल (54), अर्जुनपुरवा निवासी बिहारीलाल (58), सुजौली निवासी मंशाराम (58) को मेडिकल पुरुष वार्ड में और हिदायत नगर निवासी शांती देवी (60) पत्नी मीताराम, फरधान निवासी रामकटोरी (66) पत्नी सुंदर सिंह, धौरहरा निवासी निर्मला (55) पत्नी बृजेंद्र कुमार को मेडिकल महिला वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि अन्य सामान्य रोगियों को दवाएं देकर मास्क लगाने और घर में रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

आंखें साफ पानी से धोने की दी सलाह
आंखों में जलन की शिकायत वाले मरीजों को आंखें साफ पानी से धोने की सलाह दी गई। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. एसके सिंह ने बताया कि आतिशबाजी होने से वातावरण में हुए धुएं से खासकर बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है। जिन लोगों को ज्यादा दिक्कत थी उन्हें मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य मरीजों को मास्क पहनने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों से सांस लेने में परेशानी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्क्त बुजुर्गों को है। पिछले दो दिन में आठ महिलाएं और पुरुष भर्ती किए गए। इनका इलाज चल रहा है। प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाएं और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें।

- डॉ. संतोष मिश्रा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
मौसम में अभी तुरंत कोई बदलाव नहीं आने वाला है। जैसा मौसम है, वैसा ही रहेगा। दिन में धूप निकलेगी, वहीं सुबह शाम हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। धुंध में भी अभी तुरंत कोई बदलाव नहीं रहेगा।
- जेपी गुप्ता, मौसम वैज्ञानिक, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed