फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

पहले दिन एक भी नहीं हुआ नामांकन

Sat, 08 Oct 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

डीएम, एडीएम आदि अधिकारियों ने नामांकन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाएं परखीं। कलक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष में 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी\/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डिप्टी डीईओ\/एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी अरुण सिंह के साथ नामांकन स्थल सहित नामांकन कक्ष का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
political

विस्तार

लखीमपुर खीरी। विधानसभा गोला के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, लेकिन पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ है। डीएम, एडीएम आदि अधिकारियों ने नामांकन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाएं परखीं। गोला एसडीएम अनुराग सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष में 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डिप्टी डीईओ/एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी अरुण सिंह के साथ नामांकन स्थल सहित नामांकन कक्ष का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। नामांकन प्रपत्र जमा करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उप निर्वाचन के रिटर्निंग अफसर अनुराग सिंह को निर्देश दिए कि नामांकन से संबंधित समस्त प्रपत्रों को पूर्ण करते हुए उपलब्ध रखे जाएं। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कार्मिकों को भी जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी विनोद गुप्ता, बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी सहित नामांकन ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह लोगों ने प्राप्त किए नामांकन पत्र
रिटर्निंग अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जबर सिंह ने एक सेट, विनय तिवारी ने चार सेट, विवेक कुमार अवस्थी ने दो सेट, अमन गिरी ने चार सेट, बलवीर ने चार सेट व आलोक कुमार ने एक सेट नामांकन स्थल से प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि नामांकन के प्रथम दिवस कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। 14 अक्तूबर 2022 तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे और 15 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed