फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश में आम आदमी पार्टी ने भी कसी कमर

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
political
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी भी आने वाले विधान सभा में ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है। तिकुनिया कांड के बाद आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस, सपा और बसपा की तरह जिले में दौरा कर सक्रियता दिखाई। संजय सिंह, राघव चड्ढा जैसे बड़े नेता भी कई दिन खीरी में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का संगठन जिले में पिछले लोकसभा चुनाव से काफी सक्रिय हुआ है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी जिले की आठों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। आप के जिलाध्यक्ष वलीम खां का कहना है आप अपने बलबूते जिले की सभी सीटों पर ताल ठोकने को तैयार है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीन सीटों पर तो उम्मीदवारों का चयन लगभग पूरा हो चुका है। इन दावेदारों ने अपने क्षेत्रों में भ्रमण और जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए अभी तक कुल 29 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

अभी तक जिन दावेदारों के नाम सामने आए हैं उनमें निघासन से अजय सिंह, मोहम्मदी से रवि तिवारी और गोला से राम निवास वर्मा और पलिया से ललित वर्मा के नाम शामिल हैं। इनमें निघासन से अपना दावा पेश करने वाले अजय सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक दिवंगत करन सिंह के पौत्र हैं। आम आदमी पार्टी से ही उन्होंने अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत की है। इनका कहना है कि दिल्ली में आप सरकार की लोकप्रियता का फायदा उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को मिलेगा। उनका यह भी कहना है कि आम जनता को बिजली मुफ्त देने की केजरीवाल की घोषणा भी आम आदमी पार्टी को फायदा पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वलीम खां ने बताया कि कई ऐसे लोगों ने भी आवेदन किए हैं जो फिलहाल अभी दूसरी पार्टियों में हैं। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे आप में शामिल होंगे। ऐसे लोगों के बारे में समीक्षा की जा रही है। पार्टी साफ सुथरी छवि वाले और आम जनता की सेवा करने का भाव रखने वाले मजबूती से चुनाव लड़ सकने वाले कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed