फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

नशे से बेटे की जान गई तो मंत्री ने छेड़ी नशे के खिलाफ मुहिम

Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
political
कौशल किशोर, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नशे की लत की वजह से मेरे बेटे आकाश का लिवर डैमेज हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मैं उसे बचा न सका। लेकिन नशे की लत से किसी और के बेटे की जान न जाए। इसके लिए जो कुछ बन पड़ेगा करूंगा। यह कहना है केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी विकास कौशल किशोर का।
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए पीलीभीत जा रहे कौशल किशोर ने शनिवार को एलआरपी गेस्टहाउस में पत्रकार वार्ता में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए संकल्प दिलाएं। भावुक होकर मंत्री ने अपने बेटे की कहानी बताई। जानकारी दी कि अब उन्होंने नशे के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से बचाना है। हर साल देश में पांच लाख लोगों को कैंसर होता और वह मौत के मुंह में समा जाते हैं। पाकिस्तान ड्रग की सप्लाई कर देश के युवाओं को नशे का आदी बना रहा है। 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होंगे। अभियान के तहत 75 लाख लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाना है। अब तक दो लाख युवाओं को संकल्प दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं शहर की जर्जर सड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने शहर के विकास के लिए मांग पत्र दिया है, जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। वहीं शिवकॉलोनी निवासी कस्ता विधायक के घर के पास जलभराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायक ने कभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी। उन्होने कहा कि यदि जलनिकासी व्यवस्था के लिए टेंडर हुआ है और अब तक काम नहीं हो सका तो इस संबंध में जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विनोद मिश्रा, रामजी दीक्षित, पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed